Weather IMD US Israel Iran War

Airtel का सबसे सस्ता प्लान! महज 469 रुपये में 84 दिन की वैधता समेत कॉलिंग-SMS और बहुत कुछ

अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो यहां हम आपको कंपनी के नए 469 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं. इस प्लान में क्या-क्या बेनिफिट दिए गए हैं, चलिए जानते हैं.

PInterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: निजी टेलिकॉम कंपनी Airtel ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है. यह एक बजट फ्रेंडली प्रीपेड प्लान है, जो उन लोगों के लिए सही रहेगा, जो कम खर्च में सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं. 470 रुपये से कम में आने वाला यह प्लान उन लोगों के लिए सही रहेगा, जिन्हें कॉल के लिए प्लान चाहिए होता है और डाटा की जरूरत नहीं होती है. 

इस प्लान की कीमत 469 रुपये है. इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है. इस प्लान में यूजर्स को हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. इसके साथ ही फ्री रोमिंग की सुविधा भी मौजूद है. वहीं, 900 SMS और एक स्पैम-फ्री नेटवर्क भी दिया गया है. इस प्लान में यूजर्स को हेलो ट्यून का एक्सेस भी दिया जा रहा है. बता दें कि यह एक ओनली वॉयस कॉलिंग प्लान है. चलिए जानते हैं कंपनी के बाकी प्लान्स के बारे में.

Airtel का 548 रुपये वाला प्लान:

अगर आप वॉयस बेनिफिट्स के साथ थोड़ा-बहुत डाटा भी चाहते हैं, तो आपके लिए 548 रुपये वाला प्लान सही रहेगा. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, नेशनल रोमिंग, 900 ​​SMS जैसे बेनिफिट्स दिए जाएंगे. इसके साथ ही 84 दिनों की वैधता दी जा रही है. इस प्लान में 7 जीबी हाई-स्पीड डाटा भी दिया जा रहा है. इसके साथ ही एडॉब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है. 


Airtel का 579 रुपये वाला प्लान:

इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट दिया जा रहा है. इसके अलावा हर दिन 100 SMS की सुविधा भी दी जाएगी. इसके साथ ही 56 दिनों की वैधता दी जा रही है. इस प्लान में 1.5 जीबी हाई-स्पीड डाटा प्रतिदिन भी दिया जा रहा है. इसके साथ ही एडॉब एक्सप्रेस प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है.