सीएम धामी का आदेश और महिला को स्वरोजगार के लिए तुरंत मिली सिलाई मशीन

ख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहसपुर शिविर में आई महिला बबली गुप्ता को कुछ ही घंटों में स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी.

@DIPR_UK
Sagar Bhardwaj

देहरादून के सहसपुर में आयोजित 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता की शिकायतें सुनीं. इसी दौरान स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर स्वरोजगार के लिए जूट बैग बनाने हेतु एक सिलाई मशीन दिलाने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई के आदेश दिए.

 त्वरित कार्रवाई से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना

सीएम धामी के कड़े निर्देशों का असर यह हुआ कि अपर सचिव बंशीधर तिवारी के समन्वय से उसी शाम बबली गुप्ता को सिलाई मशीन सौंप दी गई. इतनी तेज कार्रवाई पर खुशी जताते हुए बबली ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.


इस मदद से अब वे अपना खुद का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपनी आजीविका को मजबूती दे सकेंगी.