उत्तराखंड सरकारी नौकरी: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, 40 हजार से अधिक सैलरी; फटाफट करे आवेदन
उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 शुरू. UKMSSB ने 196 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए। 12 जून से ऑनलाइन फॉर्म, आखिरी तारीख 2 जुलाई, वेतन 44,900 रुपये से शुरू.
Sarkari Nuakri: उत्तराखंड नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड यानी UKMSSB ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऑनलाइन आवेदन 12 जून से शुरू होंगे और अंतिम तारीख 2 जुलाई 2026 है. चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के तहत आकर्षक वेतनमान मिलेगा.
196 पदों पर सीधी भर्ती, महिला-पुरुष दोनों कर सकते हैं आवेदन
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने सोमवार को भर्ती विज्ञप्ति जारी करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती महिला और पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए खुली है. उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की नौकरी का यह अवसर उन सभी के लिए है जो नर्सिंग के क्षेत्र में सरकारी सेवा में आना चाहते हैं. बोर्ड के अनुसार प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार रिक्तियों की संख्या घटाई या बढ़ाई भी जा सकती है.
योग्यता और वेतनमान-जानें पूरी जानकारी
इस भर्ती में डिप्लोमा और डिग्रीधारक दोनों तरह के अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे. नर्सिंग ऑफिसर वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के लेवल-7 के अंतर्गत वेतनमान मिलेगा.
Also Read
- न्यूनतम वेतन: 44,900 रुपये प्रतिमाह
- अधिकतम वेतन: 1,42,400 रुपये प्रतिमाह
- वेतन आयोग: सातवां वेतन आयोग, लेवल-7
यह वेतनमान उत्तराखंड सरकारी नौकरी में नर्सिंग ऑफिसर पद को बेहद आकर्षक बनाता है.
आवेदन की तारीखें-एक नजर में
नर्सिंग ऑफिसर वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निम्नलिखित तारीखें ध्यान में रखनी होंगी;
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 12 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 2 जुलाई 2026, शाम 5 बजे तक
- शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 2 जुलाई 2026
- त्रुटि सुधार विंडो: 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026
अभ्यर्थियों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन पूरा करें.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन-पूरी प्रक्रिया
UKMSSB भर्ती 2026 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा. अभ्यर्थी नीचे दिए चरणों का पालन करें;
- उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें
- पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें
- आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें