उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं, शेयर किया वीडियो

सीएम धामी ने लिखा- 'समस्त प्रदेशवासियों को लोकपर्व हरेला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.' उन्होंने कहा कि हरेला हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ और समृद्ध भविष्य बनाने की प्रेरणा देता है. इस शुभ मौके पर उन्होंने सभी से अपील की कि एक पौधा जरूर लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें.

X
Antima Pal

उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकप्रिय पर्व हरेला के अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट के माध्यम से हरेला को प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का पावन प्रतीक बताया.

CM धामी ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी

सीएम धामी ने लिखा- 'समस्त प्रदेशवासियों को लोकपर्व हरेला की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.' उन्होंने कहा कि हरेला हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ और समृद्ध भविष्य बनाने की प्रेरणा देता है. इस शुभ मौके पर उन्होंने सभी से अपील की कि एक पौधा जरूर लगाएं और उसके संरक्षण का संकल्प लें.


हरेला उत्तराखंड का प्रमुख लोकपर्व है. यह मुख्य रूप से कुमाऊं क्षेत्र में मनाया जाता है. सावन मास की शुरुआत में यह पर्व आता है. इस दिन लोग घरों के आंगन में बीज बोकर हरी-भरी पौधियों उगाते हैं. सात या नौ दिन बाद इन पौधों को तोड़कर पूजा की जाती है. हरेला शब्द 'हरा' से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है हरा-भरा. यह पर्व खेती-किसानी, वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन का प्रतीक माना जाता है.

पर्व के जरिए हम पर्यावरण संरक्षण का लेते हैं संकल्प

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरेला हमें प्रकृति माता के प्रति कृतज्ञ रहने की याद दिलाता है. इस पर्व के जरिए हम पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौतियों के बीच पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना बहुत जरूरी है. एक पौधा लगाने से न सिर्फ पर्यावरण स्वस्थ होता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य भी मिलता है.

सीएम ने सभी नागरिकों, खासकर युवाओं और बच्चों से आह्वान किया कि वे इस पर्व को सिर्फ त्योहार के रूप में न मनाएं, बल्कि इसे पर्यावरण संरक्षण का माध्यम बनाएं. उन्होंने कहा- 'आइए, इस शुभ अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं और हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.'