'आई लव मोहम्मद!', बिना मंजूरी के भीड़ ने आधी रात को सड़क पर निकाली जुलूस, पुलिसवालों ने रोका तो बरसाए पत्थर
Uttarakhand Rally: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रविवार रात एक बड़ी घटना सामने आई. शहर के अल्ली खां इलाके में कुछ लोग बिना प्रशासन से अनुमति लिए 'आई लव मोहम्मद जुलूस' निकाल रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो माहौल तनावपूर्ण हो गया
Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रविवार रात एक बड़ी घटना सामने आई. शहर के अल्ली खां इलाके में कुछ लोग बिना प्रशासन से अनुमति लिए 'आई लव मोहम्मद जुलूस' निकाल रहे थे, जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू हो गई और भीड़ ने उनकी 112 गाड़ी पर पथराव किया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए.
घटना रविवार रात लगभग 10 बजे की है, जब स्थानीय लोग जुलूस निकाल रहे थे. पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी. सूचना मिलते ही डायल 112 में तैनात दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. जैसे ही पुलिसकर्मियों ने जुलूस को रोकने की कोशिश की, प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव किया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए.
मौके से भागी पुलिसकर्मी
इस दौरान पुलिसकर्मी किसी तरह गाड़ी को बैक गियर में डालकर वहां से भागे और अपनी जान बचाई. स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही एएसपी अभय प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने लगभग आधा दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. एएसपी ने कहा, 'तथ्यों को इकट्ठा किया जा रहा है और अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.'
Also Read
- Rohini Acharya Controversy: चुनाव से पहले लालू परिवार में 'तमाशा' शुरू, तेज प्रताप के बाद रोहिणी आचार्या ने तेजस्वी की बढ़ाई परेशानी
- PM Modi in Arunachal: अरुणाचल और त्रिपुरा दौरे पर पहुचें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई परियोजनाओं को करेंगे लॉन्च
- 'गीता की कसम खा रहा हूं....', पीएम मोदी को अपशब्द कहने पर भड़के तेज प्रताप यादव, RJD पार्टी को लेकर ली ये प्रतिज्ञा
शहर में फैला तनाव
यह घटना काशीपुर के लिए न केवल एक बड़ी चुनौती बन गई, बल्कि शहर में तनाव भी फैल गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद है.