राजपाल यादव और हेमंत पांडे ने किए जागेश्वर धाम के दर्शन, संतों से लिया आशीर्वाद
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव और हेमंत पांडे ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में दो पवित्र जगहों का दौरा किया. दोनों अभिनेताओं ने जागेश्वर धाम और डोल आश्रम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.
अलमोड़ा: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडी अभिनेता राजपाल यादव और हेमंत पांडे ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में दो पवित्र जगहों का दौरा किया. दोनों अभिनेताओं ने जागेश्वर धाम और डोल आश्रम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. जागेश्वर धाम पहुंचते ही मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रों और स्वागत गीत के साथ उनका पारंपरिक स्वागत किया.
राजपाल यादव और हेमंत पांडे ने भगवा वस्त्र पहनकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की. आचार्य निर्मल भट्ट के मार्गदर्शन में दोनों ने विधि-विधान से पूजा की. मंदिर परिसर में घूमते हुए उन्होंने प्राचीन मंदिरों को देखा और वहां की आध्यात्मिक शक्ति, प्राकृतिक सुंदरता और शांति की तारीफ की. दोनों अभिनेताओं ने इसे आत्मिक शांति का केंद्र बताया.
लोगों से की अपील:
राजपाल यादव और हेमंत पांडे ने कहा कि जागेश्वर धाम में देवदार के घने जंगल, पुराने मंदिर और शांत वातावरण मन को बहुत शांति देता है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि जीवन में एक बार जरूर जागेश्वर धाम आएं. स्थानीय लोगों और पर्यटकों में इन दोनों अभिनेताओं को देखने का काफी उत्साह था. कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली और बातचीत की.
Also Read
राजपाल यादव ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक माहौल उन्हें बार-बार यहां खींच लाता है. इसके बाद दोनों अभिनेताओं ने डोल आश्रम पहुंचकर संतों के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. आश्रम के शांत वातावरण और व्यवस्थाओं की उन्होंने सराहना की.
राजपाल यादव का फिल्मी सफर:
राजपाल यादव को कॉमेडी टाइमिंग के लिए दर्शक बहुत पसंद करते हैं. फिल्म ‘जंगल’ से उन्हें पहचान मिली. इसके बाद हंगामा, गरम मसाला, हेरा फेरी, भूल भुलैया, भागम भाग जैसी कई हिट फिल्मों में उन्होंने यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. यह यात्रा उनके व्यस्त शेड्यूल के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा लेने का अच्छा मौका रही.