उत्तराखंड में चार महीने बाद मिली बिहार की लापता बेटी, आधार कार्ड से हुआ परिवार से मिलन

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से बिहार की एक लापता लड़की अपने परिवार से मिल गई. करीब चार महीने तक गायब रहने के बाद बेटी को सामने देखकर पिता और भाई दोनों भावुक हो गए.

Pinterest
Antima Pal

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से बिहार की एक लापता लड़की अपने परिवार से मिल गई. करीब चार महीने तक गायब रहने के बाद बेटी को सामने देखकर पिता और भाई दोनों भावुक हो गए.

उत्तराखंड में चार महीने बाद मिली बिहार की लापता बेटी

दो अप्रैल को बिहार की एक बालिका हल्द्वानी पहुंची थी.नाम, पता और परिवार की कोई जानकारी न बता पाने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे नारी निकेतन में रखा गया.वहां से उसकी देखभाल और पहचान का काम शुरू हुआ.

आधार कार्ड से हुआ परिवार से मिलन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से पैरा लीगल वालंटियर उमा भंडारी इस मामले में जुटीं.उन्होंने लड़की की स्वजन खोजने की कोशिश शुरू की.आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद पता चला कि लड़की बिहार के दरभंगा जिले के थाना सिंहवाड़ा के कटासा गांव की रहने वाली है.उसका नाम रूपा है.


यह जानकारी मिलते ही परिवार को सूचित किया गया.बुधवार को पिता लक्ष्मण हल्द्वानी पहुंचे.प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने रूपा को उनके सुपुर्द कर दिया.बेटी को इतने दिनों बाद देखते ही पिता की आंखें नम हो गईं.साथ आए भाई भी भावुक नजर आए.दोनों ने बेटी को गले लगाया और खुशी जाहिर की.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी और पैरा लीगल वालंटियर की मेहनत से यह मिलन संभव हो सका. री निकेतन में रहने के दौरान लड़की की सुरक्षा और देखभाल का भी ध्यान रखा गया.परिवार ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि चार महीने की बेचैनी अब खत्म हुई है.