'मुझे माफ कर देना...', पति को सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर झूली 40 साल की महिला, हुई मौत
सपना ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने पति से माफी मांगी. नोट में लिखा था- 'मैंने गलत किया, इसलिए खुद को सजा दे रही हूं. मेरे पति मुझे माफ कर देना…' नोट लिखने के बाद सपना ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फंदे से झूल गई.
उत्तराखंड: देहरादून में एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमें 40 वर्षीय विवाहित महिला सपना ने आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार महिला ने खुद को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना बुधवार दोपहर गोविंदगढ़ क्षेत्र के राजीव कॉलोनी में हुई. परिवार वालों ने बताया कि सपना करीब 15 साल पहले विजय नामक व्यक्ति से शादी हुई थी. वह अपने पति और परिवार के साथ ही रह रही थी.
पति को सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर झूली 40 साल की महिला
बुधवार को दोपहर के समय सपना ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने पति से माफी मांगी. नोट में लिखा था- 'मैंने गलत किया, इसलिए खुद को सजा दे रही हूं. मेरे पति मुझे माफ कर देना…' नोट लिखने के बाद सपना ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फंदे से झूल गई. परिवार के सदस्यों को जब काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो उन्हें शक हुआ. उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो सपना फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली. तुरंत उसे नीचे उतारा गया और नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद
पुलिस को अस्पताल से सूचना मिलने के बाद बसंत विहार थाना की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सुसाइड नोट को बरामद कर लिया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. अभी तक आत्महत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया और क्या कोई अन्य परिस्थिति इसमें शामिल है. परिवार वाले अभी सदमे में हैं.
Also Read
उन्होंने बताया कि सपना रोजमर्रा की जिंदगी में सामान्य लग रही थी. अचानक यह घटना होने से सब हैरान हैं. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मामले को संदेहास्पद न बताया, लेकिन पूरी तरह से जांच जारी है. आत्महत्या एक गंभीर समस्या है. ऐसे मामलों में अक्सर मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह या व्यक्तिगत परेशानियां मुख्य कारण होते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति उदास या परेशान लगे तो उसे तुरंत मदद लेनी चाहिए. परिवार और दोस्तों को ऐसे लोगों का ध्यान रखना चाहिए. देहरादून पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.