'मोहम्मद दीपक बनने का शौक हम पूरा करेंगे', कौन है पिंकी चौधरी? जिसने 'बाबा' कांड को दी तूल

उत्तराखंड के कोटद्वारा का मामला इन दिनों सुर्खियों में है. हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने दिपक को धमकी दी है.

X (@Iam_MKharaud, @VoxShadabKhan)
Shanu Sharma

उत्तराखंड के कोटद्वार का मामला दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. इस मामले में एक मुस्लिम बुजुर्ग व्यक्ति के दुकान के नाम पर विवाद शुरू हुआ था, लेकिन तूल तब पकड़ा जब एक दीपक इस लड़ाई में अकेले कूद पड़े. दीपक कुमार नाम के जिम संचालक ने दुकानदार का साइड लेते हुए खुद की पहचान मोहमम्द दीपक के रुप में कराई. जिससे लोगों का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ गया.

दीपक का कहना है कि उसे इस घटना के बाद काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उसने कहा कि कई लोगों ने उसे धमकी दी और उसके जिम को भी छोड़ दिया. इसी बीच हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने विरोध जताते हुए वीडियो शेयर किया.

सोशल मीडिया पर क्या बोले पिंकी चौधरी?

पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को कोटद्वार पहुंचने का संदेश दिया. हालांकि पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए पिंकी चौधरी को नजरबंद कर दिया. चौधरी ने अपने वीडियो में दीपक के बयान का विरोध करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति को मोहम्मद दीपक बनने का शौक है, उसे हम बनाएंगें. चौधरी ने बाद में कहा कि पुलिस ने मुझे मेरे ही घर पर नजरबंद कर दिया है. लेकिन मैं हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटने नहीं दूंगा. मैं ऐलान करता हूं कि जो भी उसकी पिटाई करेगा उसे हमारे दल की तरफ से पांच लाख इक्यावन हजारे रुपये का इनाम दिया जाएगा. नहीं तो अभी वक्त है कि वे माफी मांग ले.

पुलिस ने क्या कहा?

चौधरी के इस बयान से एक नया विवाद शुरू हो गया है. कुछ लोगों ने इस तरह की धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है. पुलिस ने बताया है कि कोटद्वारा में सुरक्षा बढ़ा दिए गए हैं. लोगों से भी कानून-व्यवस्थ को बनाए रखने की अपील की गई है. वहीं दीपक ने खुद की जान को खतरा बताया है. साथ ही उसने बताया कि इस घटना के बाद कई लोग जिम छोड़कर चले गए, जिसकी वजह से उसे अपने जीवन यापन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.