देहरादून में नाबालिग से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने हरिद्वार से आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है. जिसमें आरोप है कि नाबालिग को शादी का झांसा देकर इस कृत्य को अंजाम दिया.
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक नाबालिग लड़की की जिंदगी नर्क बनाने वाला एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है. आरोप है कि शादी का लालच देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया, हालांकि मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है और लोगों को नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है.
यह मामला वसंत विहार थाना क्षेत्र का है. राजा नाम के युवक ने स्थानीय निवासी की नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे डरी हुई लड़की लंबे समय तक चुप रही.
आरोपी हुआ गिरफ्तार
हालांकि बाद में पीड़िता के पिता ने पुलिस में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही शुरू की. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने मुखबिरों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे हरिद्वार के भगवानपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया.
Also Read
धमकी और दुष्कर्म
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का वादा किया था. जब घटना हो गई तो उसने जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद रखने को कहा. मामले में POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तेजी से छानबीन शुरु कर आरोपी को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और साथ ही मामले के हर पहलुओं की तफतीश की जा रही है.