Weather

उत्तराखंड में मुफ्त राशन योजना का बड़ा असर, 60 लाख लोगों को मुफ्त में मिल रहा राशन

धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य का कोई भी पात्र व्यक्ति भोजन जैसी बुनियादी जरूरत से वंचित न रहे. उन्होंने बताया कि यह योजना खासतौर पर कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लोगों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है.

pinterest
Sagar Bhardwaj

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण योजना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही इस योजना का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार तक मुफ्त अनाज पहुंचाना और उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

60 लाख लोगों को मिल रहा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ उत्तराखंड के करीब 60 लाख पात्र लोगों को मिल रहा है. सरकार इन सभी लाभार्थियों को बिना किसी शुल्क के राशन उपलब्ध करा रही है, जिससे गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिल रही है और उनके घर का भोजन सुरक्षित हो रहा है.


हर व्यक्ति को मिले योजना का लाभ

धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य का कोई भी पात्र व्यक्ति भोजन जैसी बुनियादी जरूरत से वंचित न रहे. उन्होंने बताया कि यह योजना खासतौर पर कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के लोगों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है. राज्य सरकार भी केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है, ताकि हर पात्र परिवार तक इसका लाभ समय पर पहुंच सके.