पिछले 12 वर्षों में भारत ने सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ- CM धामी
सीएम धामी ने लिखा कि सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे साहसिक अभियानों ने नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प को पूरे विश्व के सामने रखा है. इन कार्रवाइयों ने साबित कर दिया है कि अब भारत न सिर्फ हमले का जवाब देने में सक्षम है बल्कि पहले से ही आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाने में भी सक्षम है.
देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा में आए अभूतपूर्व बदलाव की सराहना की है. सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है. आज भारत आतंकवाद के प्रति 'शून्य सहिष्णुता' की नीति पर चल रहा है और दुनिया को साफ संदेश दे रहा है कि राष्ट्र की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.
प्रधानमंत्री के 12 वर्षों में भारत बना सुरक्षित और सशक्त- CM
सीएम धामी ने लिखा कि सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे साहसिक अभियानों ने नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प को पूरे विश्व के सामने रखा है. इन कार्रवाइयों ने साबित कर दिया है कि अब भारत न सिर्फ हमले का जवाब देने में सक्षम है बल्कि पहले से ही आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाने में भी सक्षम है.
Also Read
सीमा पर मजबूत ढांचा और आत्मनिर्भर रक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमाओं पर आधुनिक बुनियादी ढांचा, सशक्त सशस्त्र बल और रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता ने भारत को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित बनाया है. आज भारत दुनिया को रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है. यह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश सैन्य शक्ति और रक्षा आत्मनिर्भरता के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है.
सीएम धामी ने इस अवधि को '12 Years of Surakshit Bharat' करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक और मजबूत बनाया गया है. सशस्त्र बलों को नई तकनीक, बेहतर हथियार और आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है.