मां दूनागिरी मंदिर आस्था-प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम, CM धामी ने भक्तों से की दर्शन की अपील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के द्वाराहाट स्थित मां दूनागिरी मंदिर को आस्था, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम बताया. नवरात्रि के दौरान यहां विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होते हैं, जिसमें शामिल होने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जिले के प्रसिद्ध मां दूनागिरी मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है. उन्होंने मंदिर को आस्था, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा संगम बताया. मुख्यमंत्री ने लोगों से अल्मोड़ा आने पर इस पवित्र मंदिर के दर्शन करने की अपील भी की.
नवरात्रि में खास होती है मंदिर की रौनक
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि द्वाराहाट क्षेत्र में स्थित मां दूनागिरी मंदिर मां आदिशक्ति भगवती को समर्पित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है. यह मंदिर लंबे समय से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है. नवरात्रि के दौरान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं. इन अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा के लिए यहां पहुंचते हैं.
Also Read
- शव नहीं मिला तो नेपाली कुश घास के पुतले से कर रहे दाह संस्कार, मिलेगी आत्मा को मुक्ति? गरुड़ पुराण में छिपा है इसका रहस्य
- 200 साल बाद घर में गूंजी बेटी की किलकारी, परिवार ने रथ में बैठाकर किया भव्य स्वागत
- Krishna Janmashtami: मेरठ में जन्माष्टमी की धूम, 1000 क्विंटल फूलों से सजेगा श्रीकृष्ण का भव्य फूल-बंगला
दूर दूर से दर्शन के लिए पहुंचते हैं भक्त
मां दूनागिरी मंदिर की धार्मिक महत्ता के साथ साथ यहां का प्राकृतिक वातावरण भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है. पहाड़ी क्षेत्र में स्थित होने के कारण मंदिर के आसपास का वातावरण आध्यात्मिक शांति के साथ प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव कराता है. मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में श्रद्धालुओं से कहा कि जब भी वे अल्मोड़ा जिले में आएं, तो मां दूनागिरी के इस दिव्य मंदिर के दर्शन जरूर करें.
आस्था के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा
मां दूनागिरी मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों की वजह से उत्तराखंड में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है. नवरात्रि जैसे विशेष अवसरों पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है. मुख्यमंत्री धामी की अपील के बाद एक बार फिर अल्मोड़ा स्थित इस धार्मिक स्थल को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है.