बद्रीनाथ पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर मास्टर प्लान के तहत जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन और विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत जारी विकास कार्यों और आस्था पथ का स्थलीय निरीक्षण किया.
समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मास्टर प्लान के तहत सभी निर्माण कार्यों को तय मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं के साथ-साथ धाम की पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा का विशेष ध्यान रखा जाए.
'बद्रीनाथ धाम कथा महोत्सव' में संतों का लिया आशीर्वाद
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने श्री स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान द्वारा आयोजित 'बद्रीनाथ धाम कथा महोत्सव' में भाग लिया. इस कार्यक्रम में 150 से अधिक संत-साध्वी और 1200 से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे, जहां CM धामी ने इसे अपना सौभाग्य बताया.
Also Read
प्रधानमंत्री मोदी के विजन से सशक्त होती सनातन संस्कृति
CM धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की आध्यात्मिक विरासत को संवारा जा रहा है. उन्होंने केदारनाथ की भूमि से दिए गए '21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने' के संकल्प को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई.