बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी, प्रमोद नौटियाल पर गिरी गाज, जानें कौन है यह शख्स?
2 जुलाई को बद्रीनाथ मंदिर में दान-पात्र की गिनती के दौरान गड़बड़ी सामने आई. सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच दान गिनने वाले केंद्र से मंदिर की रकम गैर-कानूनी तरीके से निकाली गई. प्रारंभिक जांच में प्रमोद नौटियाल का नाम सामने आने के बाद समिति ने उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया.
बद्रीनाथ मंदिर: बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे की रकम चोरी का मामला अब गंभीर रूप ले चुका है. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने चेयरमैन कार्यालय में तैनात पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को तुरंत सस्पेंड कर दिया है. उनके खिलाफ बद्रीनाथ पुलिस में FIR भी दर्ज कराई गई है. यह कार्रवाई उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति की सख्ती का नतीजा है.
मामला क्या है?
2 जुलाई को बद्रीनाथ मंदिर में दान-पात्र (थाली भेंट) की गिनती के दौरान गड़बड़ी सामने आई. सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच दान गिनने वाले केंद्र से मंदिर की रकम गैर-कानूनी तरीके से निकाली गई. प्रारंभिक जांच में प्रमोद नौटियाल का नाम सामने आने के बाद समिति ने उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया.
प्रमोद नौटियाल पर आरोप है कि उन्होंने निजी फायदे के लिए मंदिर के दान का पैसा हड़पने की कोशिश की. पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 306 और 316(5) के तहत केस दर्ज किया है.
Also Read
प्रमोद नौटियाल कौन हैं?
प्रमोद नौटियाल बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में लंबे समय से काम कर रहे हैं. वे वर्तमान चेयरमैन हेमंत द्विवेदी के कार्यालय में पर्सनल असिस्टेंट के पद पर तैनात थे. इससे पहले वे कई अन्य चेयरमैनों के भी पर्सनल सेक्रेटरी रह चुके हैं. यानी मंदिर समिति में उनका लंबा अनुभव रहा है, लेकिन अब इसी विश्वास का दुरुपयोग करने का आरोप उन पर लगा है.
समिति के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि प्रमोद नौटियाल उनके निजी सचिव नहीं, बल्कि समिति के कर्मचारी हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर की पवित्र निधि के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.