बद्रीनाथ में 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026' का समापन, CM धामी ने दिए सीमांत विकास के बड़े संकेत
श्री बद्रीनाथ धाम में भारतीय सेना और प्रशासन द्वारा आयोजित 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026' के समापन पर CM पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्रों के विकास और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही.
श्री बद्रीनाथ धाम में भारतीय सेना और चमोली जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026' का समापन हुआ. 'हमारी विरासत, हमारा भविष्य' थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया.
लोक संस्कृति और सैन्य शक्ति का संगम
CM धामी ने बामणी गांव में नंदा अष्टमी उत्सव में भाग लिया और महोत्सव में लगे स्थानीय उत्पादों तथा सैन्य प्रदर्शनी का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ राष्ट्र सेवा और देशभक्ति के प्रति प्रेरित करते हैं.
'विकास भी, विरासत भी' के साथ सीमांत क्षेत्रों का कायाकल्प
मुख्यमंत्री ने बताया कि 'वाइब्रेंट विलेज' योजना के तहत माणा, नीति और जादुंग जैसे सीमांत क्षेत्रों में सड़क, बिजली, संचार और पर्यटन सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है. बद्रीनाथ मास्टर प्लान का काम तेजी से जारी है, जिससे पलायन रोकने और रोजगार सृजन में मदद मिलेगी.
Also Read
लखपति दीदी और स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनता उत्तराखंड
प्रदेश में होम स्टे, मिलेट मिशन और साहसिक पर्यटन जैसी पहलों से स्वरोजगार बढ़ रहा है. CM ने बताया कि 3.10 लाख महिलाएं 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं. उत्तराखंड ने नीति आयोग के SDG इंडेक्स में देश में पहला स्थान हासिल किया है.