दहेज के लिए पत्नी को बीच हाईवे पर गाड़ी से दिया उतार, बोला- 'तुम मेरी कार में बैठने के लायक...', फिर अकेली पत्नी ने...
UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज किया है. जून महीने में महिला के पति ने उसे बीच हाईवे पर अपनी कार से उतार दिया था. महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ बच्चे की दवा लेने जा रही थी तभी बीच रास्ते में उसके पति ने कहा कि तेरे बाप ने न तो गाड़ी दी है और न ही पैसे तू मेरी कार में बैठने लायक नहीं है.
UP News: यूपी के फिरोजाबाद में एक युवक ने अपनी पत्नी को बीच सड़क पर कार से उतार दिया. वह अपनी पत्नी को कार से लेकर कहीं जा रहा था अचानक उसके दिमाग में क्या आया कि उसने अपनी पत्नी से कहा कि मेरी कार से उतरो तुम मेरी गाड़ी में बैठने के लायक नहीं. पत्नी को बीच हाईवे पर उतारकर वह निकल जाता है. यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के अरांव थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.
हाइवे पर जब पति ने पत्नी को उतार दिया तो इसके बाद महिला ने पुलिस थाने जाकर अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. यह पूरी घटना आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है.
शादी में 12 लाख का खर्च फिर मांग रहे दहेज
महिला ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि उसकी शादी साल 2020 में गौतम बुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में रहने वाले विकास सोलंकी से हुई थी. उसके ससुर का नाम मुकेश सोलंकी है. शादी में 12 लाख रुपये खर्च हुए थे. इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे हैं. महिला का कहना है कि ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं हैं.
महिला ने बताया कि ससुराल पहुंचने पर उसका पति और उसके घर वाले एक गाड़ी और एक लाख रुपये की मांग करने लगे. इसे लेकर पति विकास, सास सीमा देवी, ससुर मुकेश और ननद शीतर आए दिन उसको परेशान किया करते थे. महिला ने बताया कि मेरे ससुराल वाले मेरा मानसिक उत्पीड़न किया करते हैं. और मेरे साथ गाली गलौज करते हैं.
जून की है घटना
महिला ने पुलिस को बताया कि जून महीने में वह अपने पति विकास के साथ कार में अपने बेटे की दवा लेने जा रही थी. तभी बीच रास्ते में पति ने बच्चे को अपनी गोद में बैठा लिया और कहने लगा कि तेरे बाप ने न तो पैसे दिए हैं और न ही गाड़ी इसलिए तू मेरी कार में बैठने लायक नहीं है. तुरंत मेरी कार से उतर.
मायके चली गई पत्नी
महिला ने बताया कि वह किसी तरह जब अपने ससुराल पहुंची तो वहां उसेस बदसलूकी की गई. महिला को इतना सताया गया कि उसे मजबूरन अपने मायके आना पड़ा. ससुराल वालों ने कभी ससुराल न आने की धमकी दी. महिला अपने मायके चली गई.
मामले को समझाने की कोशिश की गई लेकिन सुलझ नहीं सका. बाद में मजबूरन पत्नी को ससुराल वालों के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज करना पड़ा. इस संबंध में पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है.