सलवार सूट में थी महिला कॉन्स्टेबल, छेड़खानी पर टोका, तो मनचलों ने दीवार पर पटका सिर, नाली में घुसाया मुंह, वीडियो में देखें हैवानियत
वायरल वीडियो में सड़क पर एक बाइक सवार आता है. एक महिला पर अचानक वो शख्स हमला कर देता है. वीडियो देख कर हर किसी का खून खौल रहा है. साथ ही कई तरह के महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल भी उठ रहे हैं.
Viral Video: इन दिनों सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. अब एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है. इस वीडियो को जिसने देखा वो देखता ही रह गया.
आप भी देखेंगे तो आपका खून खौल जाएगा. दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में सड़क पर एक शख्स एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ बदसलूकी और मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है.
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में एक सड़क है. सड़क पर एक बाइक सवार आता है. सड़क के बाईं ओर एक महिला चल रही होती है. अचानक वो शख्स महिला से कुछ कहने लगता है. वीडियो देखने से लग रहा है शायद वो इसी मकसद से ही आया था. वो महिला का रास्ता ब्लॉक कर देता है. महिला रुक जाती है. कुछ देर दोनों में कुछ बहस होती है. बस वो शख्स अपनी बाइक से उतरता है फिर दोनों में हाथापाई शुरु हो जाती है.
मार पीट इतनी बढ़ जाती है कि दोनों को रोकने के लिए भीड़ इकट्ठा हो जाती है. सड़क पर महिला को पुरुष पटक -पटक मारता है. भीड़ किसी तरह महिला को बचाती है. महिला जब गाड़ी के नंबर का फोटो लेने लगती है तब एक और शख्स बीच में आता है. फिर वो उस महिला को रोकता है. वो भी शख्स महिला की जमकर धुनाई करता है. फिर किसी तरह से भीड़ एक बार फिर से महिला को बचाती है.
कहां का वीडियो
यह वीडियो मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है. जिसे एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करने वाले ने लिखा है कि इलाके में एक महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है. पीड़ित महिला कांस्टेबल ने बताया कि बाइक सवार युवक ने अपनी बाइक स्टार्ट करने के लिए दबाव बनाया. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो युवक और उसके दो साथियों ने उनसे मारपीट की.
कमेंट की बौछाड़
इस वीडियो के सामने आते ही लोग भर भर कर कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा महिला ने पहले मारपीट शुरु की. वहीं दूसरे यूजर ने शख्स के एनकाउंटर की मांग की है. एक यूजर ने लिखा है कि '20 प्रतिशत में ये हाल है कि पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं आगे अंदाज लगा लो'