menu-icon
India Daily

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में जान गंवाने वालों की हुई पहचान, 10 नाम आए सामने

सोमवार को लखनऊ के अलीगंज स्थित एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई. इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक कोचिंग सेंटर चल रहा था. हर रोज की तरह छात्र कोचिंग सेंटर में क्लास अटेंड करने पहुंचे थे, उसी दौरान इमारत में आग लग गई और चंद सेकेंड में आग ने पूरी इमारत को अपनी जद में ले लिया.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड में जान गंवाने वालों की हुई पहचान, 10 नाम आए सामने
Courtesy: ani

लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हादसे में जान गंवाने वाले कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं. मृतकों में सागर (27), नीलेश (27), अनामिका (28), श्याम (30),  अनुचा (25), सोमालिया (30), शाहजान (19), रुक्मणि (24), आदित्य श्रीवास्तव (23) और अब्दुल रहमान (24) शामिल हैं. अभी कुछ और मृतकों की पहचान होना बाकी है.

केजीएमयू के प्रवक्ता केके सिंह ने बताया कि 20 लोग मेडिकल कॉलेज ले गए थे जिनमें से पांच लोग घायल है जिनका इलाज जारी है वही 15 लोग ब्रेड डेड पहुंचे थे.

दम घुटने से हुई छात्रों की मौत

बता दें कि सोमवार को लखनऊ के अलीगंज स्थित एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई. बताया जा रहा है कि इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक कोचिंग सेंटर चल रहा था. हर रोज की तरह छात्र कोचिंग सेंटर में क्लास अटेंड करने पहुंचे थे, उसी दौरान इमारत में आग लग गई और चंद सेकेंड में आग ने पूरी इमारत को अपनी जद में ले लिया. आग इतनी भयंकर थी कि कोचिंग सेंटर के छात्रों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और दम घुटने से उनकी मौत हो गई. हादसे में घायल हुए छात्रों का केजीएमयू में इलाज जारी है.

कैसे लगी आग

आग कैसे लगी, अभी तक इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग बिल्डिंग के निचले हिस्से में लगी थी. बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर एक पेट शॉप (जानवरों की दुकान) थी, पहले और दूसरे फ्लोर पर कोचिंग सेंटर, कंप्यूटर लाइब्रेरी और गेमिंग जोन चल रहे थे.

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपए और प्रत्येक घायल के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है.

सीएम योगी ने भी किया मुआवजे का ऐलान

अलीगढ़ आए सीएम योगी को जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली उन्होंने तुरंत अपना आगे का कार्यक्रम रद्द कर दिया और बिना देरी के लखनऊ के लिए रवाना हुए. सीएम पहले घटना स्थल पहुंचे और इसके बाद केजीएमयू पहुंचकर घायलों का हाल जाना.

यही नहीं सीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए और घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान भी किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हादसे के लिए जिम्मेदार किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाना चाहिए.