IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

यूपी पुलिस के सिपाही ने बाइक के लिए लगाई गुहार, वीडियो जारी कर कहा, सात दिन पहले हुई थी चोरी, नहीं खोज रहा विभाग

सिपाही अखिलेश ने वीडियो में बताया कि उनके पास बाइक चोरी से जुड़े वीडियो और फोटो के स्पष्ट साक्ष्य मौजूद हैं. बावजूद इसके, चौकी प्रभारी ने मामले की गंभीरता से जांच नहीं की. उन्होंने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी वृंदावन पैलेस के मालिक से मेलजोल रखते हैं, लेकिन चोरी की जांच में कोई रुचि नहीं दिखा रहे.

Social Media
Gyanendra Sharma

यूपी में एक पुलिस वाले की बाइक की चोरी हो गई. अब उसने अपने विभाग पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, फतेहपुर में एक सिपाही का अपने ही विभाग की कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए वीडियो सामने आया है. वीडियो में सिपाही अपनी चोरी हुई बाइक का पता न चलने पर अपने ही विभाग पर लापरवाही और भेदभाव का आरोप लगाते हुए देखा जा सकता है. 

महोबा में तैनात सिपाही अखिलेश कुमार ने वीडियो के जरिए अपनी चोरी हुई बाइक बरामद न होने पर पुलिस की निष्क्रियता और भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाया. यह मामला 9 नवंबर 2024 का है, जब अमौली कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान उनकी HF डीलक्स बाइक (UP 78-HF 9953) चोरी हो गई थी. उन्होंने पुलिस चौकी प्रभारी आलोक कुमार को सूचना दी और प्रार्थना पत्र भी सौंपा, लेकिन एक सप्ताह तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई. 

सिपाही अखिलेश ने वीडियो में बताया कि उनके पास बाइक चोरी से जुड़े वीडियो और फोटो के स्पष्ट साक्ष्य मौजूद हैं. बावजूद इसके, चौकी प्रभारी ने मामले की गंभीरता से जांच नहीं की. उन्होंने आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी वृंदावन पैलेस के मालिक से मेलजोल रखते हैं, लेकिन चोरी की जांच में कोई रुचि नहीं दिखा रहे.

सिपाही ने लगाए आरोप

सिपाही अखिलेश ने आरोप लगाया कि बाइक चोरी से जुड़े वीडियो और फोटो होने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. उन्होंने वृंदावन पैलेस के मालिक का जिक्र करते हुए कहा कि चौकी प्रभारी उनसे मिलते हैं लेकिन चोरी की जांच को गंभीरता से नहीं ले रहे. उसने कहा कि मेरा भाई गया तो उसे भगा दिया सिपाही ने यह भी आरोप लगाया कि जब उनके भाई ने मामले की जांच के लिए चौकी प्रभारी से संपर्क किया, तो उसे भगा दिया गया. सिपाही के इस वीडियो को लेकर लोग सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.