Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

UP Crime News: सैफई मेडिकल कॉलेज की स्टूडेंट की खून से लथपथ लाश मिली, रेप के बाद हत्या की आशंका

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित सैफई मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा की लाश गुरुवार को सड़क किनारे पड़ी मिली है. शव की हालत को देखकर आशंका है कि रेप के बाद हत्या की गई है.

India Daily Live

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गुरुवार देर रात सैफई मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा की खून से लथपथ लाश सड़के के किनारे मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं पुलिस को आशंका है कि छात्रा की रेप के बाद हत्या की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. उधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. हजारों छात्रों ने हंगामा किया.

पुलिस ने छात्रा की शिनाख्त कराई है. पुलिस ने कहा है कि 18 वर्षीय छात्रा औरेया जिले की रहने वाली थी. वह सैफई मेडिकल कॉलेज से एएनएम का कोर्स कर रही थी और हॉस्टल के कमरा नंबर 302 में रहती थी. जांच में सामने आया है कि छात्रा की सुबह के समय ओपीडी में ड्यूटी थी. दोपहर को वह अपनी ड्यूटी खत्म करके वापस आ गई थी. 

मेडिकल स्टूडेंट्स ने किया जमकर हंगामा

ड्यूटी से वापस आने के बाद वो लापता था. सड़क के किनारे छात्रा का शव मिलने की बात जैसे ही अन्य छात्रों को पता चली वैसे ही बवाल हो गया. हजारों की संख्या में मेडिकल स्टूडेंट सड़क पर उतर आए. उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे की खबर पर भारी संख्या में फोर्स बुलाई गई. छात्रों को समझाबुझा कर शांत कराया गया. हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

गर्दन पर घाव का बड़ा निशाना

अधिकारियों ने बताया कि छात्रा की कहीं और हत्या करके शव को यहां फेंका है. शव की जांच में सामने आया है कि उसकी गर्दन पर एक गहरा निशान है. पुलिस को आशंका है कि ये निशान या तो गोली का है या फिर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है.