यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर योगी सरकार अलर्ट, अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश; दिल्ली में 2600 से ज्यादा केस

​​​​​​​Swine Flu UP Alert: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वाइन फ्लू को लेकर पूरे प्रदेश के अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

X
Shilpa Srivastava

Swine Flu UP Alert: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वाइन फ्लू को लेकर पूरे प्रदेश के अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा है कि अपने-अपने जिलों में खास निगरानी रखें और स्वास्थ्य व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें.

आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने का निर्देश:

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने को कहा है. दवाओं और टेस्टिंग किट का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं. अधिकारियों को स्वाइन फ्लू के मामलों की नियमित समीक्षा करने और तैयारियों में कोई कमी न रहने देने को कहा गया है. स्थिति में कोई बड़ा बदलाव होने पर तुरंत राज्य सरकार को सूचना देनी होगी.

इन निर्देशों का मकसद है कि किसी भी संभावित बढ़ोतरी पर समय रहते पता चल सके, मरीजों का सही इलाज हो और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.


दिल्ली में बढ़े H1N1 के मामले:

बता दें कि दिल्ली में H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामले बढ़ रहे हैं. अब तक 2600 से ज्यादा केस दर्ज किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 166 नए मामले सामने आए हैं. दिल्ली सरकार अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा कर रही है.  

शहर में सांस संबंधी बीमारियां भी बढ़ रही हैं. स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है और अस्पतालों को मरीजों के प्रबंधन के लिए तैयार रहने को कहा गया है. दोनों राज्यों में प्रशासन सतर्क है ताकि समय रहते सही कदम उठाए जा सकें. नागरिकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.