ट्विशा की मौत से पहले का वीडियो आया सामने! खुशी से कर रहीं थीं डांस; फिर क्या रही मौत की वजह?
भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले के बीच उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में ट्विशा अपने पालतू रॉटवीलर के साथ खेलती और डांस करती नजर आ रही हैं. इस क्लिप के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं.
भोपाल की में ट्विशा शर्मा के मौत मामले के बीच अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में 33 साल की ट्विशा शर्मा अपने घर के अंदर बेहद खुश नजर आ रही हैं. वह भक्ति गाने पर डांस करती दिखाई देती हैं और अपने पालतू रॉटवीलर कुत्ते के साथ खेलती भी नजर आती हैं. यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए हैं. कई लोग कह रहे हैं कि वीडियो में दिख रही ट्विशा बिल्कुल नॉर्मल और खुश लग रही थीं. ऐसे में लोग उन पुराने दावों पर सवाल उठा रहे हैं जिनमें कहा गया था कि वह मानसिक तनाव या किसी तरह की लत से जूझ रही थीं.
वीडियो में मुस्कुराती नजर आईं ट्विशा
वायरल क्लिप में ट्विशा शर्मा कैज़ुअल कपड़ों में घर के अंदर नजर आती हैं. वह गानें की धुन पर मुस्कुराते हुए डांस करती दिखती हैं, जबकि उनका पालतू कुत्ता हर समय उनके पास रहता है. वीडियो का सबसे भावुक हिस्सा वह माना जा रहा है, जब ट्विशा अपने कुत्ते को प्यार से दुलारती हैं और खिलखिलाकर हंसती दिखाई देती हैं. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि वीडियो देखकर यकीन करना मुश्किल है कि वह किसी गंभीर मानसिक परेशानी में थीं. एक यूजर ने लिखा कि शादी ने उसकी जिंदगी बदल दी और लड़कियों को अपनी शर्तों पर जीने देना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि जो इंसान इतना खुश नजर आ रहा हो, उसे देखकर दिल टूट जाता है.
सोशल मीडिया पर आए लोगों के रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों की भावुक रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने कहा कि किसी इंसान के मुस्कुराने का मतलब यह नहीं कि वह अंदर से बिल्कुल ठीक हो, लेकिन वीडियो में ट्विशा काफी सुकून में नजर आ रही थीं. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अगर कोई मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह हर समय उदास ही दिखाई देगा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग इसे ट्विशा की जिंदगी की आखिरी खुशहाल झलक बता रहे हैं.
परिवार ने लगाए नए आरोप
इस बीच मामले की जांच में नए आरोप भी सामने आए हैं. ट्विशा शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी सास Giribala Singh ने ट्विशा की मौत के अगले दिन कई लोगों को फोन किए थे. परिवार का दावा है कि इन कॉल्स में न्यायपालिका से जुड़े कुछ लोग भी शामिल थे. साथ ही 13 मई को घर में CCTV कैमरे लगाने से जुड़े व्यक्तियों से भी संपर्क किया गया था. परिवार ने मांग की है कि जांच एजेंसियां कॉल रिकॉर्ड और बातचीत की पूरी जांच करें ताकि सच्चाई सामने आ सके.
और पढ़ें
- Ebola Alert in India: WHO की चेतावनी के बाद एयरपोर्ट्स पर सख्त स्क्रीनिंग, सरकार ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी
- एक झटके में छिन गई 70 लाख का पैकेज की नौकरी, 2 करोड़ का कर्ज चढ़ा... फिर भी शख्स ने कर दिखाया कमाल
- क्या टेस्ला ने भारत में प्लांट लगाने का फैसला छोड़ा? वायरल दावों पर सरकार ने बताई सच्चाई, जानिए बड़ा खुलासा