कानपुर में गंगा किनारे ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत
यूपी के कानपुर में गंगा नदी के किनारे नत्था पुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई. वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है.
कानपुर: यूपी के कानपुर में गंगा नदी के किनारे नत्था पुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई. वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्विन-इंजन वाले इस ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में में दो पायलट सवार थे.
उड़ान के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ. इससे एयरक्राफ्ट ने कंट्रोल खो दिया और वो जमीन पर आ गिरा. जैसे ही धमाके की आवाज सुनी तो आसपास के गांव वाले घरों से बाहर निकल आए और हड़कंप मच गया.
एक की मौत, दूसरा गंभीर:
एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरे पायलट को मलबे से निकाला गया, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है.
Also Read
- काशी की गुलाबी मीनाकारी राखियों का दुनिया में बजा डंका, CM का साथ और PM मोदी बने सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर
- 'देश की रक्षा करूं या परिवार की?', LoC पर जवान की दर्दभरी गुहार; पुलिस जांच में खुली पूरी कहानी
- 'सॉरी मम्मी-पापा...' रक्षाबंधन पर जिस भाई की कलाई सजनी थी, अब उसकी तस्वीर के सामने बैठीं तीन बहनें
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन:
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. इसके तुरंत बाद से ही बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया. क्रैश साइट पर धुआं और मलबा फैला हुआ था. वहीं, यहां पर बड़ी संख्या में गांव वाले भी जमा हो गए थे. इसलिए पुलिस ने इलाके को घेर लिया और लोगों को मलबे के पास जाने से रोका.
पुलिस कर रही मामले की जांच:
पुलिस और प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. उड़ान के दौरान हुए धमाके और तकनीकी खराबी की संभावनाओं की जांच की जा रही है. विमान, पायलटों की पहचान और हादसे के सटीक कारणों के पता लगने का इंतजार किया जा रहा है.