कानपुर: यूपी के कानपुर में गंगा नदी के किनारे नत्था पुरवा गांव के पास एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई. वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्विन-इंजन वाले इस ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में में दो पायलट सवार थे.
उड़ान के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ. इससे एयरक्राफ्ट ने कंट्रोल खो दिया और वो जमीन पर आ गिरा. जैसे ही धमाके की आवाज सुनी तो आसपास के गांव वाले घरों से बाहर निकल आए और हड़कंप मच गया.
एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरे पायलट को मलबे से निकाला गया, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज चल रहा है.
#WATCH | UP | A twin-engine four-seater training aircraft crashes in a field in Kanpur; Instructor pilot and trainee pilot killed, say police. pic.twitter.com/XihvcSo1xj
— ANI (@ANI) August 27, 2026
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं. इसके तुरंत बाद से ही बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया. क्रैश साइट पर धुआं और मलबा फैला हुआ था. वहीं, यहां पर बड़ी संख्या में गांव वाले भी जमा हो गए थे. इसलिए पुलिस ने इलाके को घेर लिया और लोगों को मलबे के पास जाने से रोका.
पुलिस और प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. उड़ान के दौरान हुए धमाके और तकनीकी खराबी की संभावनाओं की जांच की जा रही है. विमान, पायलटों की पहचान और हादसे के सटीक कारणों के पता लगने का इंतजार किया जा रहा है.