'अगर मस्जिद के स्पीकर से आवाज आ गई तो लाशें...', चिट्ठी से मिली धमकी के बाद मचा हड़कंप

गाजियाबाद के मोदीनगर की आदर्श नगर कॉलोनी स्थित मस्जिद में धमकी भरा पत्र मिला है. इसमें में लिखा था मुसलमानों मेरी बात ध्यान से सुनो. अगर मस्जिद के स्पीकर से आवाज आई तो बुरा होगा. लाशें गिनने के लिए तैयार रहो. मुरादनगर में जितनी भी मस्जिद है सबके स्पीकर बंद कर दो वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना. 

Social Media
India Daily Live

यूपी के गाजियाबाद के मोदीनगर की आदर्श नगर कॉलोनी स्थित मस्जिद में एक पत्र मिला. ये पत्र धमकी भरा था. इसमें लिखा हुआ था कि मस्जिद से लाउडस्पीकर नहीं हटाया तो कई लाशें गिरेंगी. अब इस मामले में मुरादनगर थाने में तहरीर दी गई है. सूचना मिलने पर मस्जिद के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है और जांच की जा रही है. 

मोदीनगर की आदर्श नगर कॉलोनी में सुनहरी मस्जिद स्थित है. शनिवार सुबह मस्जिद में लोग फजर की नमाज अदा करने गए थे. इसी दौरान परिसर में एक धमकी भरा पत्र पड़ा मिला. पत्र में लिखा था यदि मस्जिद से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो लाशें गिनने के लिए तैयार रहना. मस्जिद में धमकी भरा पत्र मिलनेके बाद हड़कंप मच गया. 

पत्र में धमकी दी गई थी

पत्र में लिखा था मुसलमानों मेरी बात ध्यान से सुनो. अगर मस्जिद के स्पीकर से आवाज आई तो बुरा होगा. लाशें गिनने के लिए तैयार रहो. मुरादनगर में जितनी भी मस्जिद है सबके स्पीकर बंद कर दो वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना. 

मामले की जांच कर रही है पुलिस

इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश कुमार भारी पुलिस फोर्स के पास मस्जिद में पहुंच गए. इस संबंध में एडवोकेट वसीम ने मुरादनगर थाने में तहरीर दी है. एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर पत्र डालने वाले का पता लगाया जा रहा है. यह किसी की शरारत भी हो सकती है.