'हाथ-पैर टूट जाएगा', मिर्जापुर के विधायक बने 'कालीन भैया', SDM को हड़काया
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के विधायक रत्नाकर मिश्रा नीबी गहरवार गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान एक ग्रामीण ने लेखापाल के खिलाफ घुस लेने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया. ग्रामीण ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने नशे में धुत होकर उसे फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दी हैं.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के विधायक रत्नाकर मिश्रा 'कालीन भैया' के रूप में नजर आए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वे एसडीएम को हड़काते नजर आ रहे हैं. बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रासदर तहसील के नीबी गहरवार गांव से पहले लेखपाल को फोन लगाकर फटकारते हैं, इसके बाद एसडीएम को उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कहते हैं.
विधायक जी कहते हैं कि लेखापाल के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिस तरह की बात वो कर रहा है हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे. वह जनता का सेवक नहीं भक्षक है. दरअसल, विधायक रत्नाकर मिश्रा नीबी गहरवार गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान एक ग्रामीण ने लेखापाल के खिलाफ घुस लेने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया. ग्रामीण ने आरोप लगाया कि लेखपाल ने नशे में धुत होकर उसे फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दी हैं.
पहले लेखपाल को हड़काया
फोन की ऑडियो क्लिप सुनने के बाद विधायक रत्नाकर मिश्रा ने मंच से ही लेखपाल को फोन लगया और हड़काया. कहा- होश में रहिए ज्यादा दारु पीना बंद कीजिए समझ रहे हो न. जिस तरह से गाली बके हो यह तुम्हारे हित में नहीं है, जनता की सेवा के लिए हो, हराम का पैसा नहीं मिलता है. हालांकि बातचीत के दौरान वह विधायक से उलझ गया.
Also Read
SDM को किया फोन
विधायक ने एसडीएम सदर को फोन लगाया और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा. उन्होंने कहा कि लेखपाल पर कार्रवाई कीजिए नहीं तो जिस तरह से ये बात कर रहा, उसका पैर-हाथ टूट जाएगा. उसने पीड़ित को गाली दी है, मैं आपको क्लिप भेज रहा हूं.