IMD Weather

Abhishek Singh: पहले सनी लियोनी के साथ 'थर्ड पार्टी' म्यूजिक एल्बम, अब BJP की टिकट पर जौनपुर से लड़ेंगे पूर्व IAS

विवादित आईएएस रहे अभिषेक सिंह अब राजनीति में आ सकते हैं. उनका इस्तीफा केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है. राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि अभिषेक सिंह जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

Photo Credit-t series
India Daily Live

Abhishek Singh:  कभी सनी लियोनी के साथ म्यूजिक एल्बम में काम कर चुके पूर्व IAS ऑफिसर अब चुनाव लड़ने जा रहे हैं. हमेशा विवादों में रहने वाले 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है. अभिषेक ने अक्टूबर 2023 में इस्तीफा दिया था. अब उनके राजनीति में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. 

अभिषेक सिंह यूपी कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी थे. फरवरी 2023 में उन्हें सक्रिय ड्यूटी से हटा दिया गया जब सरकार को पता चला कि वह बिना बताए 82 दिनों तक ड्यूटी से गायब हैं. अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं. अभिषेक सिंह के जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं समय-समय पर होती रही हैं. 

विवादों से पुराना नाता

अभिषेक पर अनुशासनहीनता के कई आरोप हैं. वो 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए थे. पांच साल बाद वापसी करने पर उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाकर भेजा गया. वहां कार के आगे सेलिब्रिटी के अंदाज वाला उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद निर्वाचन आयोग ने एक्शन लेते हुए उन्हें ड्यूटी से हटा दिया था. इसके बाद उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था.

फिल्मों-म्यूजिक एल्बम में किया काम

आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह पहले फिल्म अभिनेता बनना चाहते थे. उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है. नेटफ्लिक्स की 'डेल्ही क्राइम' में उनके काम ने उन्हें पहचान दिलाई. उन्हें शॉर्ट फिल्म 'चार पंद्रह' और बी प्राक के गाने 'दिल तोड़ के..' में भी देखा गया था. वह सनी लियोनी के साथ बेटे 'थर्ड पार्टी' में भी नजर आए थे, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. पिछले साल नवंबर में अभिषेक सिंह और सनी लियोनी रात में गंगा आरती में शामिल होने के लिए वाराणसी में थे.

जौनपुर पर नजर

इस्तीफे के बाद अभिषेक सिंह ने अब  राजनीति की ओर रुख कर लिया है. अभिषेक सिंह किसी भी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं, हालांकि विशेष रूप से भाजपा की टिकट पर उनकी नजर है. अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं. उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी एक आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में बांदा जिले के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) के रूप में तैनात हैं.