IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

डंके की चोट पर डकैती, नाक के नीचे से 2 करोड़ का सोना पार, दहशत में यूपी

यूपी के सुल्तानपुर में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े असलहा दिखा कर बदमाशों ने करीब 2 करोड़ का सामान लूट लिया है. इस वारदात से इलाके में दहशत है. सूत्रों के मुताबिक रात से ही पुलिस यहां तैनात है और इनकी ओर से बहुत जल्द सभी बदमाशों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है. 

Social Media
India Daily Live

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में हुई डकैती से इलाके में सनसनी फैल गई है. यहां नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकोर असलहा दिखा कर इस वारदात को अंजाम दिया है. हालांकि यह डकैती की घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें बदमाश दुकान के बाहर मौजूद नजर आ रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वो एक-एक दुकान के अंदर दाखिल होता है और फिर दुकान के बाहर खड़े एक कर्मचारी को असलहा दिखाते हुए उसका कॉलर पकड़कर घसीटते हुए अंदर लेकर चला जाता है.

सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप में हुई इस डकैती के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति दुकान के बाहर खड़ा है. वो दुकान का कर्मचारी है. इसी दौरान हेलमेट लगाए और चेहरे पर गमछा बांधे एक-एक कर पांच बदमाश वहां पहुंचता है. फिर एक बदमाश फुर्ती से अपनी कमर से असलहा निकालता है और दुकान के बाहर खड़े व्यक्ति के कनपटी पर सटा देता है. फिर धक्का देते हुए उसे ज्वैलरी शॉप के अंदर लेकर घुस जाता है. इसके बाद कुछ ही मिनट में बदमाश कैश, सोना-चांदी के आभूषण लेकर दुकान से फरार हो जाता है.

क्या है मामला?

इस दौरान डकैतों को दुकान में जो कुछ भी मिलता उसे बटोर कर नौ दो ग्यारह हो जाता है.वहीं एक और वीडियो में बदमाश बैग लेकर बाइक से भागते हुए नजर आ रहे हैं, दो बाइक पर पांच लोग सवार होकर आए थे. उस बैग में दुकान से लूटा गया सामान भरा था. वहीं आसपास खड़े लोग मूकदर्शक बने देख रहे थे. इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर अयोध्या मंडल के आईजी प्रवीण कुमार और एसपी सोमन तुरंत मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी.

2 करोड़ की लूट

पीड़ित कारोबारी भरत सोनी के मुताबिक करीब 2 करोड़ का सामान लूटा गया है. उन्होंने बताया कि दुकान में घुसते ही डकैतों ने पिस्टल तान दीं और वहां मौजूद सभी लोगों का सिर झुका दिया. इतना ही नहीं डकैतों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर ले जाने की कोशिश की मगर जल्दबाजी में सफल नहीं हो पाए.

जांच में जुटी पुलिस 

मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम लगाई गई है. बदमाशों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है.पुलिस ने दावा किया है कि वे जल्द से जल्द सभी बदमाशों को दबोच लेंगे. इनके मुताबिक बदमाशों ने डकैती करने से पहले पूरे दुकान और आसपास के इलाके का रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया है.