UP पुलिस का पेपर हुआ खराब तो युवक ने फंदे से लटकर दे दी जान, कौन है इसका जिम्मेदार?

UP Police News: यूपी पुलिस का पेपर देकर लोटे बरेली के एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. अभ्यार्थी का नाम योगेश बताया जा रहा है. योगेश बरेली जिले के फरीदपुर कस्बे की एसडीएम कॉलोनी में रहता था. माता-पिता ने हत्या की आशंका जताई जा रही है.

Social Media
India Daily Live

UP Police News: उत्तर प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर देकर लौटे एक छात्र ने फांसी के फंदे पर लटकर जान दे दी. ये पूरी घटना यूपी के बरेली जिले की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक का पेपर शनिवार यानी 24 अगस्त को था. वह पेपर देने रामपुर गया था. पेपर देकर वह बरेली के फरीदपुर के अपने कमरे पर आया. पेपर को लेकर उसके मकान मालिक ने बताया कि उसका पेपर सही नहीं गया था. इसके बाद लोगों ने अंदाजा लगाया कि पेपर खराब जाने की वजह से शायद युवक ने आत्महत्या कर ली. अब सवाल ये है कि आखिर युवक की आत्महत्या का जिम्मेदार कौन हैं?

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यूपीपी की 60244 पदों की कॉस्टेबल की भर्ती परीक्षा चल रही है. इससे पहले फरवरी में हुई इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. उस दौरन बड़े स्तर पर इसके पेपर लीक होने के सबूत मिले थे. 

मकान मालिक के बेटे ने कहा उसका पेपर खराब हुआ था

मृतक का नाम योगेश बताया जा रहा है. वह बरेली के पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर का रहने वाला था. मृतक की उम्र 23 साल बताई जा रही है. योगेश फरीदपुर कस्बे की एसडीएम कॉलोनी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था.

मकान मालिक के बेटे ने बताया कि योगेश पेपर देकर आया तो वह मानसिक रूप से बड़ा परेशान दिख रहा था. उसका पेपर खराब गया था. शायद इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली. योगेश का शव कमरें में फंदे से लटका मिला था. 

मां बोलीं- बेटे ने कहा था कि उसका पेपर अच्छा गया

अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर माता-पिता की हालात बहुत खराब हो गई. उनका रो-रोक बुरा हार हो गया. उन्होंने योगेश की हत्या की आशंका भी जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. योगेश की मां ने बताया कि उसने फोन पर बताया कि उसका पेपर बहुत अच्छा गया है. वह इस बार यूपीपी में सिलेक्शन ले लेगा. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

पिता ने कहा के उनके पहुंचने से पहले ही मकान मालिक के बेटे ने थान में तहरीर दे दी थी. उसने तहरीर में लिखा था कि योगेश ने फांसी लगाकर जान दे दी है. इसे लेकर माता-पिता को ये शक हुआ कि कहीं उनके बेटे की हत्या की गई हो. पुलिस ने कहा कि है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.