स्टाफ नर्स भर्ती 2023: UPPSC ने जारी की अनुपूरक चयन सूची, 9 अभ्यर्थी हुए चयनित

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) एलोपैथी परीक्षा-2023 की अनुपूरक चयन सूची जारी कर दी है. इसमें कुल 9 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनमें 3 पुरुष और 6 महिला शामिल हैं.

Pinterest
Antima Pal

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) एलोपैथी परीक्षा-2023 की अनुपूरक चयन सूची जारी कर दी है. इसमें कुल 9 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनमें 3 पुरुष और 6 महिला शामिल हैं. आयोग द्वारा 28 फरवरी 2026 को घोषित मुख्य चयन परिणाम में स्टाफ नर्स (पुरुष) के 3 और स्टाफ नर्स (महिला) के 6 अभ्यर्थियों का चयन निरस्त हो गया था. इन रिक्त पदों को भरने के लिए प्रतीक्षा सूची से नए अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है. 

पुरुष अभ्यर्थियों में चयनित नाम:-

संकेत सिंह


अखिलेश सिंह
  
गौरव शर्मा (ईडब्ल्यूएस श्रेणी)

महिला अभ्यर्थियों में चयनित नाम:-  

सरिता पटेल
  
सुरभि कुमारी
  
साधना यादव
  
रुचि सिंह
  
सोनम मौर्य
  
उर्मिला कुमारी

सभी महिला अभ्यर्थी अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के अंतर्गत चयनित हुई हैं. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये चयन नियमों के अनुसार प्रतीक्षा सूची से किया गया है. मुख्य चयन सूची में निरस्त हुए अभ्यर्थियों की जगह अब इन नए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. यह अनुपूरक सूची उन उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है जो प्रतीक्षा सूची में थे और अब सरकारी नौकरी पाने की राह पर आगे बढ़ गए हैं. स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स की भर्ती युवाओं खासकर नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है.

कैसे देखें चयन सूची?

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अपनी अनुपूरक चयन सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और नियुक्ति संबंधी अगली प्रक्रिया की जानकारी लेते रहें.

UPPSC की इस घोषणा से जुड़े अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है. कई उम्मीदवार लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे थे. अब इन 9 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के बाद स्वास्थ्य विभाग में तैनाती मिलने की उम्मीद है. आयोग के इस फैसले से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और रिक्त पदों को भी समय पर भरा जा सकेगा. स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्टाफ नर्स की भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में शामिल है.