कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर हुए इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुए है. इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.
बताया जा रहा है कि फतेहपुर जिले के करौली गांव के करीब 18 लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर मुंडन संस्कार के लिए प्रयागराज गए थे. कार्यक्रम के बाद सभी लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया और पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में सैनी थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई. घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है.
थाना सैनी अन्तर्गत हाईवे पर यात्रियों से भरी पिकअप जो संगम प्रयागराज से फतेहपुर जा रही थी, वह एक ट्रेलर के पीछे से टकरा गई, जिसमें 08 लोगों की दुखद मृत्यु हो गयी है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार की वीडियो वाइट। pic.twitter.com/ul3bET5Yoo
— KAUSHAMBI POLICE (@kaushambipolice) March 27, 2026Also Read
- यूपी के स्कूलों में अब मोबाइल लाना बैन, प्रार्थना सभा में छात्र पढ़ेंगे खबरें; 1 अप्रैल से लागू होने जा रहे हैं ये नए नियम
- शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध या नहीं? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
- रामलला के जन्म पर अयोध्या में आज दिखेगा अनोखा नजारा, 5 मिनट तक सूर्य खुद करेगा प्रभु का अभिषेक
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाई जाए और घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए. और साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.
पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना दुर्घटना की वजह माना जा रहा है. इस दुखद घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.