PM मोदी ने वाराणसी को दी सौगात, 2200 करोड़ की परियोजना और 20000 करोड़ की पीएम किसान निधि जारी

PM Modi Unveils Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया, जहां उन्होंने लगभग 2,200 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

Shilpa Srivastava

PM Modi Unveils Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी का दौरा कर रहे हैं. यहां उन्होंने लगभग 2,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यस भी किया. बता दें कि यह कार्यक्रम सेवापुरी के बनौली में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त भी जारी की. इसके तहत देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए. 

वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण ने कई सामाजिक कल्याणकारी गतिविधियों में भी भाग लिया. इस कार्यक्रम में वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को 7400 से ज्यादा की एक्सेसरीज दी गई. ये एक्सेसरीज उनके दैनिक जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेंगी.

उन्होंने इस दिन के आयोजन को भव्य किसान उत्सव बताते हुए कहा, "और जब काशी से कुछ जाता है, तो वह स्वतः ही प्रसाद बन जाता है." प्रधानमंत्री मोदी ने इस सभा के आध्यात्मिक समय पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, "यह सावन का महीना है, काशी की पावन धरती है और देश भर के किसानों से जुड़ने का अवसर है. इससे ज्यादा सौभाग्य की बात और क्या हो सकती है?"