IPL 2026

नोएडा एयरपोर्ट यूपी के किसानों, व्यापारियों और युवाओं के लिए लाएगा नए अवसर: PM नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धघाटन करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के लिए कई नए अवसर लाएगा.

ANI X
Shilpa Srivastava

ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फर्स्ट फेज का उद्घायन किया. इस भव्य कार्यक्रम में उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू भी मौजूद थे. इस दौरान पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह नया एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों, छोटे व्यापारियों और युवाओं के लिए कई नए अवसर खोलेगा. 

इसके साथ ही पीएम मोदी ने इस एयरपोर्ट को भारत की नई भावना का प्रतीक और एक विकसित उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया. उन्होंने कहा, "फ्लाइट उड़ान भरेंगी और यह एयरपोर्ट एक विकसित उत्तर प्रदेश की पहचान बनकर उभरेगा." 

सबसे अहम बात कि इस एयरपोर्ट में एक एडवांस कार्गो हब भी होगा. यह हर साल 2.5 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा सामान संभालने के लिए सक्षम है. इसे हर साल बढ़ाकर 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकता है. बता दें कि इसे एक मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर प्लान किया गया है, जिसमें सड़क, रेल, मेट्रो और बस की बेहतरीन कनेक्टिविटी होगी.

पीएम मोदी ने की वैश्विक स्थिति को लेकर बात:

इस दौरान पीएम मोदी ने वैश्विक स्थिति के बारे में भी बात की. पीएम ने कहा कि भले ही दुनिया पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भोजन, ईंधन और उर्वरकों की कमी के कारण समस्याओं का सामना कर रही हो, लेकिन भारत इस संकट को मजबूती से संभाल रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी मेहनत से काम कर रही है जिससे आम लोगों और किसानों पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े.