कांवड़ यात्रा के कारण 12 अगस्त तक बंद रहेंगे Namo Bharat के 17 स्टेशन, एंट्री-एग्जिट पर रोक; देखें लिस्ट
4 अगस्त से 12 अगस्त तक 17 नमो भारत स्टेशनों पर अस्थायी प्रतिबंध लागू रहेंगे. इन स्टेशनों पर कुछ प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे. प्रभावित इलाकों में पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी. इससे ट्रैफिक सुचारू रहेगा और कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा.
नमो भारत ट्रेन सेवा में कांवड़ यात्रा के कारण अस्थायी पाबंदियां लगाई गई हैं. अगर आप अगले कुछ दिनों में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर सफर करने का सोच रहे हैं तो पहले से प्लान बना लें. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट गेट बंद करने का ऐलान किया है.
बंद रहेंगे नमो भारत के 17 स्टेशन
4 अगस्त से 12 अगस्त तक 17 नमो भारत स्टेशनों पर अस्थायी प्रतिबंध लागू रहेंगे. इन स्टेशनों पर कुछ प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे. प्रभावित इलाकों में पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी. इससे ट्रैफिक सुचारू रहेगा और कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा.
देखें लिस्ट
जिन स्टेशनों पर पाबंदियां लगेंगी उनमें मोदीपुरम, मेरठ नॉर्थ, एमईएस कॉलोनी, बेगमपुल, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, पारतापुर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर और गाजियाबाद शामिल हैं.
Also Read
अधिकतर स्टेशनों पर गेट नंबर 2 बंद रहेगा. बेगमपुल स्टेशन पर गेट 2 और 3, दुहाई पर गेट 3 और 4 तथा गाजियाबाद पर गेट 3 और 5 बंद रहेंगे. इन प्रवेश द्वारों के पास पार्किंग भी बंद रहेगी. एनसीआरटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैकल्पिक गेट का इस्तेमाल करें. सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी. सराय काले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत ट्रेनें नियमित रूप से ऑपरेट करेंगी.
भीड़ को संभालने के लिए ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी गई है. 30 जुलाई से 14 अगस्त तक 52 अतिरिक्त ट्रिप चलाई जा रही हैं. अब ट्रेनें हर आठ मिनट में चलेंगी, जबकि पहले 10 मिनट का अंतराल था. जरूरत पड़ने पर और ज्यादा ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं.
श्रावण मास में कांवड़िए हरिद्वार जाकर गंगाजल लाते हैं. इससे सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लगते हैं. ऐसे में नमो भारत सेवा का इस्तेमाल बढ़ रहा है. दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर एक दिन में रिकॉर्ड यात्री संख्या पहुंचने की उम्मीद है. अगर यह 1.5 लाख पार कर गई तो पिछले रिकॉर्ड से करीब 24,500 ज्यादा होगी.