Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

टक्कर मारकर भाग रहा था कार सवार, गुस्साए कांवड़ियों जमकर पीटा, चकनाचूर कर डाली कार

कार चालक ने भागकर ढाबे में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन कांवडियों ने ढाबे में घुसकर भी उसके साथ भी मारपीट की. ढाबाकर्मियो और पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास किया, कांवडियों ने पुलिस व ढाबाकर्मियो के साथ भी धक्का मुक्की है.

Social Media
India Daily Live

कांवड़ यात्रा शुरू हो गया है. दिल्ली-हरिद्वार रास्ते पर कांवड़ियों की भीड़ लगी है. इस बीच मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों ने बवाल मचाया. दरअसल, मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र में टक्कर मारकर कांवड खंडित कर भाग रह स्विफ्ट कार सवारो को कांवडियों ने बढेडी चौराहे पर लक्ष्मी फूड प्लाजा ढाबे पर रोक लिया. गुस्साए कांवड़ियों ने कार सावलर को पीटा और जमकर तोड़फोड़ की. 

चालक ने ढाबे में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया, परंतु कांवडियों ने ढाबे में घुसकर भी उसके साथ भी मारपीट की. ढाबाकर्मियो और पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास किया, कांवडियों ने पुलिस व ढाबाकर्मियो के साथ भी धक्का मुक्की है. विवाद देर रात को दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर बढेडी चौराहे पर स्थित श्री लक्ष्मी फूड प्लाजा के सामने हुआ. हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवडियों ने एक स्विफ्ट कार को रुकवा लिया. कार टक्कर मारकर भाग रहा था. जिसे पकड़ लिया गया. 

ढाबे में घुसकर पीटा

चालक ने ढाबे में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया. परंतु कांवडियों ने उसे ढाबे में भी घेर लिया और मारपीट करने लगे. मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन उनके साथ भी धक्का मुक्की हुई. हालांकि  पुलिस ने किसी तरह से घायल चालक को कांवडियों से बचाकर थाने भिजवाया.

खाने में प्याज के टुकड़े मिलने पर बवाल

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से कांवड़ियों को समझाकर रवाना किया. सीओ ने बताया कि ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर घटना की जांच की जा रही है. बता दें कि मुजफ्फरनगर में कावंड़ियों ने एक और ढाबे में कथित तौर पर तोड़फोड़ की है. हरियाणा के कांवड़ियों के एक समूह ने दावा किया कि उन्हें खाने में प्याज के टुकड़े मिले थे. जिसके बाद उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी.