यूपी में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने का भी खतरा

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक अब बेहद करीब है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से बुधवार के बीच प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है. कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

ANI
Shanu Sharma

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मानसून मंगलवार से बुधवार के बीच सक्रिय हो सकता है. इसके साथ ही कई क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है. 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. इनमें गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और अमरोहा सहित कई जिले शामिल हैं.

आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

भारी बारिश के साथ-साथ मौसम विभाग ने प्रदेश के 29 जिलों के लिए आकाशीय बिजली और मेघगर्जन का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा और बहराइच समेत कई जिलों में लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए. किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को भी मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है.


बहराइच में सबसे ज्यादा बारिश

सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग स्वरूप देखने को मिला. बहराइच जिले में सबसे अधिक 104 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि श्रावस्ती में 80 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. दूसरी ओर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बरकरार रहा. आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अलीगढ़ में 42 डिग्री और बांदा में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार मंगलवार से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी. उनका कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में व्यापक और अच्छी बारिश होने के संकेत