IPL 2026

120 kmph की स्पीड से चलेगी मेरठ मेट्रो, 30 मिनट में पहुंच जाएंगे डेस्टिनेशन; जानें इसकी खासियत

मेरठ में देश का सबसे स्पीड चलने वाला मेट्रो शुरू होने वाला है. इस मेट्रो की मदद 21 किलोमीटर की यात्रा केवल 30 मिनट में पूरी होगी, जिसमें 12 स्टेशन भी रखे गए हैं.

X (@Indianinfoguide)
Shanu Sharma

देश में सबसे तेज गति की मेट्रो सर्विस मेरठ में शुरू होने वाली है. इस ट्रेन की स्पीड 120 kmph होगी, जिससे हर दिन यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के समय बचेंगे. जानकारी के मुताबिक यह सर्विस मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक जाएगी. 

मेट्रो अधिकारियों से मिली इस जानकारी के मुताबिक 21किलोमीटर के इस लंबे रूट में 12 स्टेशन होंगे. इतने स्टेशनों पर रूकने के बाद भी इस यात्रा को पूरा करने में लगभग 30 मिनट का समय लगेगा. 

क्या है मेरठ मेट्रो की खासियत?

अभी तक सबसे तेज स्पीड मेट्रो सर्विस दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को माना जाता है. जो लगभग 110 kmph के स्पीड से चलती है. भारत में ट्रांसपोर्ट सेक्टर को बूस्ट करने के लिए लगातार कई प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं. उनमें से एक मेरठ मेट्रो भी है, जिसे सबसे स्पीड मेट्रो बनाने की कोशिश है. इसके लिए उन ट्रैकों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसपर नमो भारत ट्रेनें चलती है.

इस सर्विस का मकसद सिटी से मेरठ को आसानी से जोड़ना है. ताकी आसपास के लोग आसानी से सफर कर सकें. इस मेट्रो को काफी हाई टेक्नोलॉजी के साथ डिजाइन किया गया है. मॉडर्न स्टेनलेस-स्टील बॉडी के साथ फ्लोरोसेंट हरा, नीला और नारंगी रंग रखा गया है. वहीं तीन कोच को एयर-कंडीशन्ड रखा गया है. जिससे हर तरीके के यात्री इसमें आसानी से सफर कर सकें. 

यूपी के पांचवे शहर में पहुंचा मेट्रो

मेट्रो के बारे में अधिक जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें एनर्जी एफिशिएंट हैं और इनमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी लगाए गए हैं. इसके अलावा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करन के लिए ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन और ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन सिस्टम भी लगाए गए हैं. एक बार में इसमें 700 से भी ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं.

इसके अलावा इसमें लगेज रैक, USB चार्जिंग पोर्ट और महिलाओं, बुज़ुर्ग यात्रियों और विकलांग लोगों के लिए रिजर्व सीटों की सुविधा भी दी गई है. सुरक्षा के लिहाज से यह और भी ज्यादा खास है क्योंकि इसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. इसके साथ मेरठ अब उत्तर प्रदेश का पांचवां मेट्रो शहर बन जाएगा. जिसका उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाएगी.