अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बावजूद मायावती ने आकाश आनंद को BSP से निकाला बाहर

BSP प्रमुख मायावती ने एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया है. बता दें कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बावजूद भी वो काफी नाराज थीं.

Pinterest
Shilpa Srivastava

लखनऊ: गुरुवार को राज्यसभा के पूर्व सदस्य अशोक सिद्धार्थ ने एक्स पर संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. इसके कुछ ही समय बाद BSP प्रमुख मायावती ने एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने आकाश आनंद को पार्टी से निकाल दिया है. बता दें कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बावजूद भी वो काफी नाराज थीं. मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा आकाश आनंद को अपने करियर और पार्टी के हितों की कम, बल्कि रिश्तों की ज्यादा चिंता है. 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आकाश ने BSP प्रमुख के एक्स पर मौजूद किसी भी पोस्ट को रीपोस्ट नहीं किया है. पार्टी ने आकाश आनंद और अशोक सिद्धार्थ को जमीन से उठाकर ऊंचे ओहदे तक पहुंचाया था. उन्होंने कहा कि आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है.


आकाश आनंद को लेकर मायावती का क्या कहना?

मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया, अगर आकाश आनंद को पार्टी की कोई चिंता नहीं है. अगर उन्हें पार्टी और आंदोलन के असली हितों और उससे जुड़े अपने करियर की कम परवाह होती तो यह सवाल ही नहीं उठता. इसके साथ ही कहा कि दोहरी सोच वाला आकाश आनंद, BSP पार्टी और आंदोलन का भला कैसे कर सकता है? मायावती ने यह भी कहा, “इसलिए, पार्टी सदस्यों को यह बेहतर लगता है कि जिस तरह उन्हें 3 सितंबर, 2026 को नेशनल कोऑर्डिनेटर जैसे बेहद अहम पद की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया था, उसी तरह अब उन्हें आज से ही पार्टी से पूरी तरह मुक्त (आजाद) कर दिया जाए.”

मायावती ने कहा कि पार्टी सभी विरोधियों के साम, दाम, दंड, भेद आदि सभी प्रकार के हथकंडों का डट कर सामना करेगी. खासकर यूपी में फिर से पूर्ण बहमत की अपनी सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की जबरदस्त कानून-व्यवस्था व बेहतरीन विकास वाली आयरन हुकूमत बनाने के संघर्ष में लगी हुई है. बस यही लक्ष्य सर्वोपरि है.