लखनऊ: धूप-उमस के बाद बारिश से राहत, 7 जुलाई से मानसून पकड़ेगा जोर
बारिश के साथ ठंडी हवा चली जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली. मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन यानी रविवार, सोमवार और मंगलवार तक भीषण गर्मी और उमस बनी रहेगी. इसके बाद 7 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा. विभाग के अनुसार 7 जुलाई के बाद शहर में जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है.
लखनऊ: शनिवार की सुबह लखनऊ में तेज धूप और भारी उमस ने लोगों को खूब परेशान किया. घर से बाहर निकलते ही पसीना छूटने लगा. मानसून की रफ्तार कम होने से गर्मी का असर और बढ़ गया था. लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया. पीजीआई, सरोजनी नगर, और शहर के कई अन्य इलाकों में अच्छी बारिश हुई.
बारिश के साथ ठंडी हवा चली जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली. मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन यानी रविवार, सोमवार और मंगलवार तक भीषण गर्मी और उमस बनी रहेगी. इसके बाद 7 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय हो जाएगा. विभाग के अनुसार 7 जुलाई के बाद शहर में जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है.
आज का तापमान
शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हवा में नमी ज्यादा होने के कारण उमस का असर बना रहेगा.
Also Read
कल का रिकॉर्ड
शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा था. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक था. सुबह तड़के हल्की बारिश हुई, लेकिन दिन भर उमस ने लोगों को बेचैन रखा. अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत और न्यूनतम 53 प्रतिशत रही.
क्यों बढ़ रही है परेशानी?
मानसून के आगमन के बाद भी लखनऊ में लगातार राहत नहीं मिल पा रही है. कभी तेज धूप तो कभी भारी उमस का दौर चल रहा है. फिलहाल कोई मजबूत मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसलिए मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है.