Lucknow: देर रात गोलियों की आवाज से सहमे लोग, भांजे ने मामा-मामी को मारी गोली
लखनऊ में मंगलवार को हुए दो मर्डर से सनसनी फैल गई. परिवारिक विवाद में भांजे ने अपने मामा और मामी की गोली मारकर हत्या कर दी. दो-दो मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डबर मर्डर से सनसनी फैल गई है. इंदिरानगर के तकरोही सेक्टर-बी में परिवारिक विवाद में दो हत्याएं हुई. 17 साल के लड़के ने मंगलवार की रात अपने मामा राजेंद्र सिंह औऱ मामी सरोज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि गोली लगने से उनका बेटा भी घायल हुआ है. गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला.
दो-दो मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है. पुलिस उपायुक्त उत्तरी अभिजीत आर शंकर, एसीपी गाजीपुर विकास जायसवाल और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं.
अक्सर होता था बहन से झगड़ा
राजेंद्र सिंह गन्ना विभाग से सेवानिवृत्त थे. मकान में राजेंद्र सिंह के परिवार के अलावा उनके भाई राजकरन, जयकरन, जगतपाल और बहन पुष्पादेवी भी रहती हैं. पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र सिंह शराब पीने के आदी हैं. नशे में उनका अक्सर बहन के परिवार से झगड़ा होता रहता है. घटना वाली रात भी बहन से उनका विवाद हुआ था. इस दौराना गाली-गलौज होने लगी. भांजा तंचा लेकर आया और गोली चला दी. गोली राजेंद्र सिंह के सीने में लगी. जब पत्नी और बेटा वहां पहुंचे तो उन्हें भी गोली मार दी.
पुलिस कर रही मामले की जांच
ताबातोड़ गोली चलाने के बाद वह वहां से फरार हो गया. परिवारीजन पड़ोसियों की मदद से तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र और उनकी पत्नी सरोज को मृत घोषित कर दिया. सरवन के हाथ में गोली लगी थी. उसकी हालत नाजुक देख भर्ती कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं.