Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

चिपचिपाती गर्मी, एयरपोर्ट पर फ्लाइट का एसी फेल, इंडिगो की फ्लाइट में बीमार पड़े लोग

इन दिनों फ्लाइट में अजीबोगरीब घटनाओं की खबर खूब सामने आती है लेकिन आज हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एसी फेल हो गया, जिसकी वजह से 3 महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई, बाकी कई लोगों को बीपी की समस्या होने लगी. यात्रियों का आरोप है कि विमान में उड़ान भरने से पहले भी AC नहीं चल रहा था.

Social Media
India Daily Live

दिल्ली से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट का AC अचानक फेल हो गया. इस दौरान यात्रियों को 1 घंटे 5 मिनट तक भरी गर्मी में सफर करना पड़ा. जिसकी वजह से फ्लाइट के अंदर तीन महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई. वहीं एक महिला बेहोश हो गई. इस दौरान यात्री वाराणसी पहुंचने तक मैगजीन और न्यूजपेपर से हवा करता रहा.

वहीं फ्लाइट में यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. विमान में सवार एक पैसेंजर ने कहा, हम लोगों ने क्रू मेंबर्स से AC सही कराने को कहा लेकिन उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया. कहा कि अभी ठीक हो जाएगा, जल्द ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. विमान उसी तरह वाराणसी में लैंड किया.


इंडिगो की फ्लाइट में बीमार पड़े लोग

बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट 6 E-2235 ने दिल्ली से गुरुवार शाम को साढ़े सात बजे उड़ान भरी थी. रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर वाराणसी पहुंची. इस दौरान AC फेल होने की वजह से सबकी हालात खराब हो गई.

क्रू मेंबर्स ने भी किया इग्नोर?

यात्री अमित सिंह ने कहा, 'मैं वाराणसी का रहने वाला हूँ, विमान जब दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा था, तब भी एसी नहीं चल रहा था, कुछ लोगों ने क्रू मेंबर्स से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि विमान उड़ेगा तो एसी चलने लगेगा लेकिन नहीं चला'.

एयरपोर्ट पर फ्लाइट का एसी फेल

हालांकि इस दौरान कई यात्रियों ने कहा कि टेकऑफ से पहले एक बार एसी को चेक करा लीजिए लेकिन स्टाफ कहता रहा कि एसी ठीक है, विमान के उड़ान भरते ही चलने लगेगा. विमान ने जब उड़ान भरी तब भी एसी नहीं, चला इस पर क्रू से शिकायत की तब भी क्रू कह रहा था कि थोड़ी देर में चलने लगेगा. यात्रियों ने कहा कि इसके बाद जब क्रू मेंबर्स से शिकायत की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली. विमान वाराणसी पहुंच गया, लेकिन एसी नहीं चला. विमान ऐसे ही वाराणसी पहुंच गया. हालांकि इस दौरान कुछ यात्रियों का बीपी लो तो कुछ का हाई हो रहा था.