दुल्हन के साथ फेरे ले रहा था दूल्हा, तभी पहुंच गई पहली पत्नी, फिर मचा बवाल
मामला सीतापुर के लहरपुर कोतवाली इलाके का है जहां दूल्हा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर पहुंचा था. शादी की रस्में धूमधाम से चल रही रही थीं कि तभी अचानक एक महिला मौके पर पहुंच गई और खुद को दूल्हे की पत्नी बताने लगी
उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां दूल्हा अपनी पहली शादी को छुपाकर दूसरी शादी करने जा रहा था, लेकिन उसके तोते उस वक्त उड़ गए जब मंडप पर फेरों के दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई.
मामला सीतापुर के लहरपुर कोतवाली इलाके का है जहां दूल्हा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर पहुंचा था. शादी की रस्में धूमधाम से चल रही रही थीं कि तभी अचानक एक महिला मौके पर पहुंच गई और खुद को दूल्हे की पत्नी बताने लगी और जमकर हंगामा किया.
महिला ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने की कोशिश की है. यह सुनते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. जब दुल्हन पक्ष ने दूल्हे से इस बारे में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई. लंबे हंगामे के बाद आखिर का दुल्हन पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया. दुल्हन के परिवार की तहरीर पर लहरपुर पुलिस ने दूल्हे समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है.
दूल्हे ने कबूल की पहले से शादी की बात
लहरपुर के मतुआ सौरैय्या निवासी इंद्रबली के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी की शादी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी सिवासी राजेश कुमार के साथ तय की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि राजेश के पहले से शादीशुदा होने का पता चलने पर उन्होंने अपनी बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया. इस पर राजेश और उसके परिवार के लोग उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए शादी करने का दबाव बनाने लगे. हंगामा बढ़ने पर रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मामला शांत कराया और इसके बाद बारात लौट गई. इंस्पेक्टर लहरपुर अरविंद सिंह ने कहा कि दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हा राजेश कुमार, रामसहाय, रिंकी, पिंकी, वासुदेव और रेखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांश शुरू कर दी गई है.