IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War Tamil Nadu Assembly Election 2026

Ayodhya Rape Case: 'पैसे देकर केस वापस लेने का दबाव बना रहे सपा नेता', पीड़िता की मां का आरोप

सपा नेता मोईद खान पर 12 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है. यूपी पुलिस ने 30 जुलाई को बेकरी मालिक मोईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को अयोध्या के पुराकलंदर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने बताया कि दोनों ने दो महीने पहले लड़की का रेप किया था और इस घटना का वीडियो भी बनाया. बच्ची के गर्भवती होने पर इस मामले का खुलासा हुआ.

social media
India Daily Live

Ayodhya Rape Case: अयोध्या में सपा नेता समेत दो दरिंदों की हवस का शिकार बनी 12 साल की नाबालिग बच्ची की मां ने स्थानीय समाजवादी पार्टी नेताओं पर उन्हें पैसे देकर आरोपी मोईद खान के खिलाफ शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की मां का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने उन्हें रुपयों की पेशकश  कर इस मामले को निपटाने के लिए कहा.

बीएसपी ने भी लगाया आरोप

वहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भी आरोप लगाया है कि पीड़िता की मां पर इस मामले में समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है.

पीड़िता को किसी के दबाव में आगे झुकना नहीं चाहिए

पाल ने मीडिया से कहा, 'पाल ने कहा कि बीएसपी का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को पीड़िता के गांव जाकर उसके परिवार से मिला. पीड़िता की मां ने बतायाकि कुछ लोग उनसे इस मामले में समझौता करने को कह रहे हैं. हमने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा और इसलिए उन्हें किसी की धमकी के दबाव में झुकना नहीं है.'

सपा नेता मोईद खान बना दरिंदा
बता दें कि सपा नेता मोईद खान पर 12 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है. यूपी पुलिस ने 30 जुलाई को बेकरी मालिक मोईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को अयोध्या के पुराकलंदर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था.

पुलिस ने बताया कि दोनों ने दो महीने पहले लड़की का रेप किया था और इस घटना का वीडियो भी बनाया. बच्ची के गर्भवती होने पर इस मामले का खुलासा हुआ.

खान की बेकरी पर चला बुलडोजर
शनिवार को अयोध्या जिला प्रशासन ने मोईद खान की बेकरी पर बुलडोजर चला दिया. अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कहा कि मोईद खान की बेकरी ध्वस्त कर दी गई है.