हिंदुओं पर हिंसा का गाजियाबाद में बदला! मुस्लिमों को बांग्लादेशी समझकर पीट डाला
UP News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद इलाके में हिंदू रक्षा दल के लोगों ने मुसलमानों को बांग्लादेशी समझकर पीटा है. गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि पीटे गए लोग शाहजहांपुर के हैं.
UP News: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मुस्लिमों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. गौर करने वाली बात है कि इन लोगों का बांग्लादेशी मुस्लिम बताकर पीटा गया है. जानकारी के अनुसार, झुग्गियों में तोड़-फोड़ के बाद आग लगा दी गई है. गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके साथियों पर एफआईआर भी दर्ज कर ली है.
रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर इलाके में रहने वाले लोगों के साथ मारपीट की. यह लोग कूड़ा बीनने का काम करते थे. हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी और उनके सहयोगियों ने शुक्रवार को लाठी डंडों के सहारे उन पर हमला कर दिया. हमलावरों ने वहां रहने वाले लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा. पुलिस के मुताबिक, पीटे गए लोग शाहजहांपुर के हैं.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पिंकी चौधरी का कहना था कि ये लोग बांग्लादेशी हैं. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बताया कि लेकिन फिर भी उन लोगों ने तोड़-फोड़ करना जारी रखा. पुलिस ने पिंकी चौधरी और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.गाजियाबाद पुलिस ने इस घटना के संबंध में शनिवार बापूधाम पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 191 (2), 354, 115 (2), 299, 324 (5) तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
भारत में भी असर
बांग्लादेश में सत्ता पलटने के बाद वहां पर रहने वाले हिंदू समुदायों के ऊपर हो रहे अत्याचारों की खबर का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद वह भारत में रह रही हैं.