Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

स्कूल का नाम हो, ताबड़तोड़ एडमिशन हो... काला जादू के चक्कर में टीचरों ने 7 साल के छात्र की दे दी बलि

Hathras Horror: हाथरस में एक स्कूल के डायरेक्टर ने अपनी स्कूल की सफलता के लिए 'काला जादू' का सहारा लिया. इसके बाद 7 साल के एक बच्चे की 'बलि' दे दी. जानकारी के मुताबिक, स्कूल डायरेक्टर ने शिक्षकों के साथ मिलकर कक्षा 2 के एक छात्र की स्कूल के हॉस्टल में हत्या कर दी. पुलिस ने स्कूल के डायरेक्टर और तीन शिक्षकों समेत 5 लोगों को गिरफ़्तार किया है.

X Post
India Daily Live

Hathras Horror:  हाथरस में एक स्कूल के डायरेक्टर ने अपने स्कूल के शिक्षकों के साथ मिलकर बड़े वारदात को अंजाम दे डाला. आरोप है कि स्कूल की सफलता के लिए डायरेक्टर ने स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर 7 साल के एक बच्चे की बलि दे दी, जो स्कूल के दूसरी क्लास का छात्र था और स्कूल के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था.

वारदात को इस सप्ताह की शुरुआत में अंजाम दिया गया था. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने स्कूल की सफलता और प्रसिद्धि के लिए कक्षा 2 के छात्र की 'बलि' दी थी. पुलिस ने गुरुवार को कहा कि सहपऊ पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत रसगवां में डीएल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर और तीन शिक्षकों समेत पांच लोगों को मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है.

एक और लड़के की 'बलि' की थी कोशिश

पुलिस ने एक चौंकाने वाले खुलासे में कहा कि पांचों ने हाल ही में एक और लड़के को मारने की कोशिश की थी, हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हुआ था. हाथरस के एसपी निपुण अग्रवाल ने कहा कि स्कूल के डायरेक्टर दिनेश बघेल, उनके पिता जशोधन सिंह और तीन शिक्षक (लक्ष्मण सिंह, वीरपाल सिंह और रामप्रकाश सोलंकी) हत्या में शामिल थे. लड़के की बलि स्कूल की कथित सफलता और गौरव के लिए एक अनुष्ठान के हिस्से के रूप में दी गई थी. हम जांच कर रहे हैं कि हत्या में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं.

डायरेक्टर के पिता काला जादू में करते थे भरोसा

पुलिस जांच में पता चला कि बघेल के पिता काले जादू और तांत्रिक अनुष्ठानों में विश्वास करते थे और अपने बेटे और तीन शिक्षकों के साथ मिलकर उनका मानना ​​था कि एक बच्चे की बलि देने से उन्हें सफलता और प्रसिद्धि मिलेगी. अग्रवाल ने कहा कि जशोधन ने पहले भी एक लड़के को मारने की कोशिश की थी, हालांकि वह सफल नहीं हुआ था.

डीएल पब्लिक स्कूल में लगभग 600 छात्र हैं और जिस छात्रावास में लड़के की हत्या हुई, उसमें कक्षा 1 से 5 तक के बच्चे रहते हैं. मृतक छात्र दिल्ली की एक निजी फर्म में सॉफ्टवेयर इंजीनियर कृष्ण कुशवाहा का बेटा था.
सोमवार की सुबह, छात्रावास के एक कर्मचारी और अन्य छात्रों ने लड़के को छात्रावास के बिस्तर पर बेहोश पाया.

आरोप है कि मौत की सूचना तुरंत देने के बजाय, दिनेश ने लड़के के शव को अपनी कार में रखकर आगरा और अलीगढ़ में कई घंटों तक घुमाकर अपराध को छिपाने की कोशिश की गई. लड़के के परिवार को बताया गया कि उनका बच्चा 'अस्वस्थ' था. हालांकि, स्कूल पहुंचने पर बच्चे के पिता उसे नहीं ढूंढ पाए.

कुशवाह को एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है, उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया. बघेल की तलाश शुरू की गई और कुछ घंटों के बाद, पुलिस ने लड़के के शव को बघेल के वाहन के अंदर गर्दन पर चोट के निशान के साथ पाया गया. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिवार की ओर से चिंता जताए जाने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस को बच्चे का शव डायरेक्टर की कार में मिला.