menu-icon
India Daily

6 साल की बच्ची के रेप-हत्या केस में यूपी पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में आरोपी को मार गिराया

ग्रेटर नोएडा में छह साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या के आरोपी बलराज को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
6 साल की बच्ची के रेप-हत्या केस में यूपी पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में आरोपी को मार गिराया
Courtesy: X

ग्रेटर नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बलराज को गिरफ्तार करने के अगले ही दिन मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छिपाई पिस्टल से फायर किया, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल घायल हुए. जवाबी कार्रवाई में बलराज को गोली लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

बच्ची को बोरी में ले जाता दिखा था आरोपी

28 अगस्त को बच्ची घर से गायब हुई थी। पुलिस ने पांच टीमें बनाकर तलाश शुरू की. CCTV में वह बलराज के साथ जाती दिखी. दूसरे फुटेज में बलराज बोरी लेकर जाता नजर आया. उसकी निशानदेही पर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेत में बच्ची का शव मिला. पोस्टमॉर्टम में रेप की पुष्टि हुई.

हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग

DCP शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार को बलराज से पूछताछ के बाद पुलिस उसे हथियार बरामद कराने ले गई थी. वहां उसने छिपी पिस्टल निकालकर फायर किया. गोली हेड कॉन्स्टेबल रवि कुमार के हाथ में लगी. जवाबी गोलीबारी में बलराज घायल हुआ और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

32 बोर की पिस्टल और कारतूस बरामद

पुलिस ने बलराज के पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल, तीन खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए. पुलिस उसे पेशेवर अपराधी बता रही है. बच्ची के परिवार के अनुसार, बलराज उनके परिचित परिवार के घर किराए पर रहता था. घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया था और पुलिस ने लोगों को शांत कराया.