menu-icon
India Daily

फिरोजाबाद के कृष्ण धामों का 7.26 करोड़ से कायाकल्प, ब्रज पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

जन्माष्टमी पर फिरोजाबाद के 5 प्रमुख कृष्ण मंदिरों को 7.26 करोड़ रुपए से संवारा जा रहा है. इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Anuj Kumar
Reported By: Anuj Kumar
फिरोजाबाद के कृष्ण धामों का 7.26 करोड़ से कायाकल्प, ब्रज पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार
Courtesy: theindiadaily 24*7

ब्रज की समृद्ध धार्मिक विरासत और कृष्ण भक्ति से जुड़े फिरोजाबाद में जन्माष्टमी के अवसर पर विकास की नई पहल शुरू की गई है. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्रमुख मंदिरों को पर्यटन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 7 करोड़ रुपए से अधिक की सौंदर्यीकरण परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है.

पांच ऐतिहासिक मंदिरों पर खर्च होंगे 7.26 करोड़

परियोजना के तहत 5 प्रमुख आस्था केंद्रों का विकास किया जा रहा है. इनमें ग्राम नगला पीरिया का रामकृष्ण धाम मंदिर (1.10 करोड़), बड़ा गांव का श्री राधा कृष्ण मंदिर (1.49 करोड़), ग्राम असवाई का राधाकृष्ण मंदिर (1.35 करोड़), ग्राम गौंछ का राधाकृष्ण मंदिर (1.36 करोड़) और रामनगर का ठाकुर जी महाराज मंदिर (1.96 करोड़) शामिल हैं.

धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य की सांस्कृतिक धरोहरों को संवार रही है. उन्होंने बताया कि ब्रज की कृष्ण भक्ति केवल प्रमुख तीर्थों तक सीमित नहीं है; ग्रामीण क्षेत्रों के इन मंदिरों के कायाकल्प से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और नई पीढ़ी अपनी परंपराओं से जुड़ेगी.

स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से इन क्षेत्रों में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी. इससे स्थानीय दुकानदारों, हस्तशिल्प, खान-पान और परिवहन सेवाओं से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि होगी, जिससे जिले की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे.