Budget 2026

आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही थी पुलिस, हताश रेप पीड़िता ने सबके सामने उतार दिए कपड़े

Crime News: पुलिस द्वारा कथित तौर पर रेप के आरोपी को गिरफ्तार न करने के कारण पीड़िता को सार्वजनिक रूप से अपने कपड़े उतारने के लिए मजबूर होना पड़ गया. इसके बाद पुलिस महकमे ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Social Media
India Daily Live

Crime News: आगरा से एक परेशान करने वाली घटना सामने आयी है. यहां केंद्रीय विश्विद्यालय में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा को रेप के बाद ढीली पुलिसिया कार्रवाई के चलते सार्वजनिक रूप से कपड़े उतारने के लिए मजबूर होना पड़ गया. इस घटना के बाद पुलिस महकमा हरकत में आया और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को 17 दिनों बाद कथित तौर पर रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. छात्रा ने एक बार तो अपनी हताशा व्यक्त करने के लिए सार्वजनिक रूप से कपड़े भी उतार दिए और उसे मानसिक अस्पताल ले जाया गया जहां उसे तीन दिनों तक निगरानी में रखा गया. 
  

पुलिस ने बताया कि आरोपी 22 वर्षीय युवक है जो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जम्मू में एमटेक की पढ़ाई कर रहा है . लखनऊ की रहने वाली छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा कि 10 अगस्त की शाम को आरोपी ने चलती कार में उसके साथ रेप  किया. 11 अगस्त को महिला की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज होने के बाबजूद स्थानीय पुलिस ने कथित तौर पर आरोपी को गिरफ्तार करने का कोई प्रयास नहीं किया. बार-बार इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि रेप के समय आरोपी का स्थान जम्मू था. 

पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया 

रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईआर के कुछ दिनों बाद छात्रा ने कथित तौर पर कई बार पुलिस थानों के चक्कर लगाए और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. उसके बाद उसने रविवार को सार्वजनिक रूप से अपने कपड़े उतारने का फैसला किया ताकि पुलिस मामले में कार्रवाई कर सके. पुलिस ने मानसिक हालत का हवाला देते हुए उसे तुरंत ही अस्पताल पहुंचा दिया. 

परेशान कर रहा था आरोपी 

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब हमें हमें पता चला कि छात्र पिछले कुछ महीनों से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहा था. हमने आगे की जांच के लिए उसे आगरा बुलाया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है और आईआईटी में दाखिला लेने से पहले उसने आगरा के एक विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी.

निगरानी के बाद मां को सौंपा 

सार्वजनिक रूप से कपड़े उतारने के बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के निदेशक ने बताया कि रविवार शाम को उसे यहां भर्ती कराया गया था, हमने उसे तीन दिन तक निगरानी में रखा.  इस दौरान हमने सुबह से शाम उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी. हमें कुछ भी असामान्य नहीं लगा. मंगलवार को उसकी मां को उसे सौंप दिया गया.