menu-icon
India Daily

सीएम योगी का तीन दिवसीय गोरखपुर-बस्ती दौरा, लाखों लोगों को देंगे विकास की सौगात

सीएम योगी चिलुआताल क्षेत्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन की अत्याधुनिक केंद्रीयकृत रसोई का उद्घाटन करेंगे. यह रसोई एक लाख बच्चों की क्षमता वाली है. परिषदीय स्कूलों के बच्चों को यहां पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. आधुनिक मशीनों से तैयार होने वाला भोजन स्वच्छ और पौष्टिक होगा.

antima
Edited By: Antima Pal
सीएम योगी का तीन दिवसीय गोरखपुर-बस्ती दौरा, लाखों लोगों को देंगे विकास की सौगात
Courtesy: Pinterest

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार से तीन दिन के दौरे पर गोरखपुर और बस्ती मंडल में रहेंगे. इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. लाखों बच्चों और स्थानीय लोगों को फायदा पहुंचाने वाली योजनाओं की सौगात दी जाएगी.

सीएम योगी का तीन दिवसीय गोरखपुर-बस्ती दौरा

आज गुरुवार को सीएम योगी चिलुआताल क्षेत्र में अक्षय पात्र फाउंडेशन की अत्याधुनिक केंद्रीयकृत रसोई का उद्घाटन करेंगे. यह रसोई एक लाख बच्चों की क्षमता वाली है. परिषदीय स्कूलों के बच्चों को यहां पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाएगा. आधुनिक मशीनों से तैयार होने वाला भोजन स्वच्छ और पौष्टिक होगा. मानव हाथों का कम से कम इस्तेमाल होगा, जिससे स्वच्छता बनी रहेगी. दिसंबर तक 11 विकास खंडों के करीब एक लाख बच्चों को अलग-अलग दिनों में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन दिए जाएंगे.

लाखों लोगों को देंगे विकास की सौगात

उद्घाटन समारोह में अक्षय पात्र फाउंडेशन के सह-संस्थापक चंचलापति दास, बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे. धनघटा में 225 करोड़ की योजनाएंउसी दिन संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के बसवारी गांव में स्थित शिव मंदिर बाबा बैजूनाथ धाम परिसर में सीएम योगी 224.79 करोड़ रुपये की 65 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इन योजनाओं से इलाके के सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा. 

26 जून को देवरिया कार्यक्रम

शुक्रवार 26 जून को मुख्यमंत्री देवरिया के बरांव स्थित खेल मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम संबोधित करेंगे. इस दौरान स्थानीय विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा होगी.

27 जून को कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाअभियान

शनिवार 27 जून को भाजपा महानगर के तहत मेडिकल रोड स्थित एक रिजॉर्ट में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ खुद सीएम योगी करेंगे. कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने तैयारी की समीक्षा की है.